Headlines

लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड से आ रही है बदबू, ऐसे करें डीप क्लीन


लकड़ी का चॉपिंग बोर्ड लगभग हर किचन में रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीज है. इसका इस्तेमाल सब्जियों और खाना बनाने वाली अन्य सामग्रियों को काटने में होता है. चॉपिंग बोर्ड किचन में देखने में जितना सुंदर लगता है उसे साफ करना उतना ही मुश्किल है. बार-बार इस्तेमाल और सही तरीके से सफाई न होने पर लकड़ी के बोर्ड में खाने की गंध और नमी रह जाती है, कुछ समय बाद यही वजह बोर्ड से बदबू आने का कारण बन जाती है. ऐसे में बोर्ड की डीप क्लीनिंग करना जरूरी है. कुछ आसान घरेलू तरीकों से आप लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड को साफ कर सकते हैं और उसमें फंसी पुरानी गंध को कम कर सकते हैं.

पहले बोर्ड को अच्छी तरह साफ करें

सबसे पहले चॉपिंग बोर्ड पर लगे खाने के छोटे टुकड़ों को हटा दें. इसके बाद हल्के डिश सोप और गुनगुने पानी की मदद से दोनों तरफ से बोर्ड को साफ करें. साफ करने के लिए नरम स्क्रबर या स्पंज इस्तेमाल करें. बहुत ज्यादा पानी में लकड़ी के बोर्ड को भिगोकर न रखें, क्योंकि लकड़ी पानी सोख लेती है. और बाद में उसमें नमी रह जाती है. सफाई के बाद बोर्ड को साफ कपड़े से पोंछ दें.

नमक और नींबू से हटाएं गंध

बोर्ड की बदबू कम करने के लिए नमक और नींबू का इस्तेमाल किया जाता है. बोर्ड की सतह पर थोड़ा नमक फैलाएं और फिर आधे नींबू से पूरी सतह को हल्के हाथ से रगड़ें. खासकर उन जगहों पर थोड़ा ध्यान दें जहां प्याज, लहसुन या मसाले काटे गए हों. कुछ मिनट बाद बोर्ड को साफ पानी से धो लें. इसके बाद इसे तुरंत सुखाना जरूरी है.

यह भी पढ़े : फ्रिज की किसी भी शेल्फ में रख देते हैं खाना? जानें सही जगह

बेकिंग सोडा से करें डीप क्लीन

अगर बोर्ड में काफी समय से बदबू बनी हुई है तो बेकिंग सोडा भी इस्तेमाल कर सकते हैं. थोड़ा बेकिंग सोडा लेकर उसमें पानी की कुछ बूंदें मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को बोर्ड पर लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें और फिर नरम स्पंज से हल्के हाथ से साफ करें. इसके बाद बोर्ड को अच्छी तरह धोकर साफ कपड़े से पोंछें. ध्यान रखें कि सफाई के बाद बोर्ड को गीला छोड़ना नहीं है.

बोर्ड को धूप और हवा में सुखाएं

लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड को साफ करने के बाद उसे तुरंत बंद जगह पर ना रखें. बोर्ड को ऐसी जगह रखें जहां हवा अच्छी तरह आती हो और वह पूरी तरह सूख सके. हल्की धूप में कुछ समय रखना भी रख सकते हैं. बोर्ड को दोनों तरफ से अच्छी तरह सुखाना जरूरी है, क्योंकि अंदर नमी रहने पर बदबू फिर से आती है. पूरी तरह सूखने के बाद ही इसे किचन में इसकी जगह रखें.

लंबे समय तक बोर्ड को सही रखने का तरीका

चॉपिंग बोर्ड की बदबू को बार-बार आने से रोकने के लिए हर इस्तेमाल के बाद उसकी सफाई करें और उसे अच्छी तरह सुखाएं. कच्चे मांस या मछली के लिए इस्तेमाल किए गए बोर्ड को सब्जियों और फलों के लिए इस्तेमाल न करें. अगर बोर्ड पर बहुत गहरी दरारें या कट के निशान बन गए हैं और उन्हें साफ करना मुश्किल हो रहा है, तो बोर्ड बदल देना चाहिए. लकड़ी के बोर्ड को लंबे समय तक पानी में भिगोने और डिशवॉशर में भी नहीं डालना चाहिए. इससे चॉपिंग बोर्ड में नमी आ जाती है.

यह भी पढ़े : आटा गूंथकर फ्रिज में रखते हैं, कितने घंटे बाद तक इस्तेमाल करना सही?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *