लखनऊ के पारा क्षेत्र में अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान नगर निगम द्वारा जब्त किए गए मवेशियों की अब नीलामी की जाएगी. नगर निगम कुल 243 पशुओं की नीलामी करेगा. इनमें 242 भैंस और एक भैंसा शामिल है. नीलामी के लिए 24 अगस्त को दोपहर 2 बजे बोली खोली जाएगी.
नीलामी में शामिल होने के लिए इच्छुक बोलीदाताओं को 1 लाख 2 हजार 100 रुपये की धरोहर राशि नकद जमा करनी होगी. एक भैंस की न्यूनतम बोली 20,500 रुपये तय की गई है. सबसे अधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति के पक्ष में पशुओं की नीलामी की जाएगी.
जिन पशुपालक के मवेशी जब्तस, वे नहीं ले सकेंगे हिस्सा
नगर निगम ने नीलामी में एक अहम शर्त रखी है. जिन पशुपालकों के मवेशी जब्त किए गए हैं, वे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से नीलामी प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे. नगर निगम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कार्रवाई में पकड़े गए मवेशी दोबारा उन्हीं लोगों के पास न पहुंचें और अवैध डेयरियां फिर से संचालित न हो सकें.
नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के मुताबिक, अभियान के दौरान पकड़े गए अपदूषण कारक पशुओं को शहर के अलगअलग कांजी हाउस और गौशालाओं में रखा गया है. मेयर और नगर आयुक्त के निर्देश पर इन पशुओं की नीलामी की जा रही है.
‘कान खोलकर सुन लो…’ आरक्षण सुधार आंदोलन पर भड़के चंद्रशेखर आजाद ने दे डाली ये चुनौती
बोली नहीं चुकाई तो जब्त होगी जमा राशि
नीलामी समाप्त होने के बाद सबसे अधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति को छोड़कर बाकी सभी बोलीदाताओं की धरोहर राशि वापस कर दी जाएगी. सबसे अधिक बोली लगाने वाले की धरोहर राशि जमा रहेगी. यदि वह निर्धारित समय में नीलामी की पूरी रकम जमा नहीं करता है तो उसकी धरोहर राशि जब्त कर ली जाएगी.
इच्छुक बोलीदाता नीलामी से पहले संबंधित कांजी हाउस और गौशालाओं में जाकर पशुओं को देख सकेंगे. नीलामी की विस्तृत नियमशर्तों की जानकारी नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी के कार्यालय से कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती है. नगर आयुक्त को बिना कारण बताए नीलामी निरस्त करने का अधिकार भी रहेगा.
सबसे ज्यादा पशु कान्हा उपवन में
- ऐशबाग कांजी हाउस: 20 भैंस और 1 पड़िया
- ठाकुरगंज कांजी हाउस: 40 भैंस
- आलमबाग कांजी हाउस: 33 भैंस
- पीजीआई कांजी हाउस: 31 भैंस
- कान्हा उपवन गौशाला: 71 भैंस और 1 भैंसा
- राधा उपवन गौशाला: 46 भैंस
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- ‘इसे खत्म करने की…’
