समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान ने लव जिहाद को लेकर बड़ा बयान दिया है. एबीपी न्यूज़ को दिए ख़ास इंटरव्यू में जब उनसे हिन्दू लड़कियों को फंसाकर लव जिहाद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जब करीना कपूर की शादी सैफ अली खान से होती है तो उन पर ये क़ानून क्यों नहीं लागू होता क्या ये कानून सिर्फ गरीब के लिए हैं.
सैफ-करीना का जिक्र उठाया सवाल
सपा नेता आजम खान ने कहा कि “करीना कपूर की अगर सैफ अली खान से शादी होती है और शाहरुख खान की शादी होती है गौरी से..तो जब इनकी शादियां होती हैं तो पूरा बॉलीवुड, पूरा समाज और दौलतमंद लोग नाचते और जश्न मनाते हैं लेकिन, गाँव के ननुआ की अगर कलुआ से शादी होती है तो बुलडोज़र चल जाता है. लव जिहाद हो जाता है.
सपा नेता दद्दू प्रसाद की पत्नी ने भगवान राम पर दिया विवादित बयान, BJP भड़की
उन्होंने सवाल किया कि यहां क्यों नहीं लव जिहाद हो जाता, यहां कानून कहां गया? क्या बस ननुआ के लिए ही क़ानून है. लव जिहाद ननुआ को लिए हैं सैफ अली खान के लिए नहीं है. शाहरुख खान के लिए नहीं है. शाहनवाज खान के लिए नहीं है, क्या मैं ग़लत कह रहा हूं.
लव जिहाद क़ानून पर कही ये बात
आजम खान ने कहा कि ऐसे लोगों को भी सजा मिलनी चाहिए ना या सिर्फ गरीब को ही सजा मिलेगी? उन्होंने कहा कि जब कोई बड़ा आदमी ऐसा काम करता है तो और बड़ी सजा मिलनी चाहिए. इससे भी बड़ी सजा मिलनी चाहिए. सिर्फ गरीबों के लिए कानून होगा… क्या लव जिहाद का कानून उन पर लागू नहीं होगा.
बता दें कि सपा नेता आजम खान ज़मानत पर जेल से बाहर आए हैं. जिसके बाद ही वो लगातार अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. ख़ासतौर से असदुद्दीन ओवैसी पर उनके कई तीखे बयान आए हैं. जिसके बाद मुस्लिम वोटरों को लेकर प्रदेश में सियासी माहौल गर्म हो गया है.
