आईपीएल 2026 के फाइनल में 75 रनों की शानदार पारी खेलकर आरसीबी को चैंपियन बनाने वाले विराट कोहली की ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने जमकर तारीफ की. मार्ल्स ने विराट कोहली की मैच विनिंग इनिंग की प्रशंसा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स जॉश हेजलवुड और टिम डेविड की परफॉर्मेंस को भी सराहा. ये दोनों ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल 2026 में आरसीबी की टीम का हिस्सा थे.
मार्लेस विराट कोहली के बड़े फैन हैं. मार्लेस ने कहा, ‘पिछले साल जब आईपीएल का फाइनल हुआ उससे एक दिन पहले मैं यहीं था, इस बार भी ऐसा हुआ. एक बार भी हमने आरसीबी को आईपीएल चैंपियन बनते हुए देखा.
क्या बोले मार्ल्स?
उन्होंने कहा, ‘ रविवार (1 जून ) को आईपीएल फाइनल में आरसीबी की जीत के हीरो रहे विराट कोहली 75 रन बनाकर नाबाद रहे और उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया. मुझे यह बात पसंद आई कि उनके साथ जोश हेजलवुड और टिम डेविड भी थे. आरसीबी की आईपीएल जीत में भी भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पार्टनरशिप की साफ झलक नजर आई.’
‘कोहली ऑस्ट्रेलिया में बड़ा नाम’
रिचर्ड मार्ल्स ने ‘रन-मशीन’ विराट कोहली की तारीफ में कहा, ‘इस समय कोहली ऑस्ट्रेलिया में एक बड़ा नाम हैं, लेकिन जब मैं बड़ा हो रहा था, तब भारतीय क्रिकेट कप्तान बिशन सिंह बेदी उस दौर में महान नाम थे. उन्होंने आगे कहा, क्रिकेट को लेकर दोनों देशों (भारत-ऑस्ट्रेलिया) में खूब दीवानगी है.
ट्रॉफी जीतने के बाद RCB के इस स्टार खिलाड़ी पर बड़ा एक्शन, IPL ने किया निलंबित!
GT को हराकर RCB बनी IPL 2026 चैंपियन
रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस को 155/8 के स्कोर पर रोकने के बाद आरसीबी ने 18 ओवरों में मैच जीत लिया था. मैच में विराट कोहली ने 42 गेंदों में 3 छक्कों और 9 चौकों के साथ 75 रन की नाबाद पारी खेली. टिम डेविड ने 17 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 24 रन बनाए. वहीं, जोश हेजलवुड ने 4 ओवरों में 37 रन देकर 2 विकेट निकाले.
रिचर्ड मार्ल्स ने नई दिल्ली में एक कम्यूनिटी इवेंट में हिस्सा लिया, जिसमें भारतीय क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव के एनजीओ ‘खुशी’ के साथ ऑस्ट्रेलिया की विकास साझेदारी का जश्न मनाया गया. इस कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलियाई उप-प्रधानमंत्री और कपिल देव को बच्चों के साथ बातचीत करते और क्रिकेट खेलते नजर आए.
वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में सलेक्शन पर बड़ा अपडेट आया सामने, जानिए राजीव शुक्ला ने क्या कहा
