Headlines

विराट कोहली को रैंकिंग में नुकसान, ‘जीरो’ पर आउट होने के बाद खिसके नीचे


भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे. कोहली ने पहले मैच में 139* रनों की पारी खेली थी. इसके बाद दूसरे मैच वह में 29 रन पर और तीसरी में बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे. ‘जीरो’ पर आउट होने से कोहली को रैंकिंग में नुकसान पहुंचा है. बुधवार (07 अक्टूबर) को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ताजा रैंकिंग जारी की, जिसमें कोहली एक पायदान नीचे खिसक गए हैं. 

वनडे की बैटिंग रैंकिंग में दूसरे स्थान पर मौजूद किंग कोहली अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं. उनके पास 781 रेटिंग प्वाइंट्स हैं. न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने एक पायदान की छलांग लगाकर दूसरा पायदान हासिल किया है. कीवी खिलाड़ी के पास 794 रेटिंग प्वाइंट्स हैं. फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि वो कोहली को एक बार फिर नंबर-1 बल्लेबाज बनता देखेंगे, लेकिन यहां उन्हें रैंकिंग में क्षति पहुंची है. देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोहली एक बार फिर नंबर-1 बन पाते हैं या नहीं. 

शुभमन गिल नंबर-1, टॉप-5 में तीन भारतीय मौजूद 

वनडे रैंकिंग में भारत के कप्तान शुभमन गिल 841 रेटिंग के साथ पहले नंबर है. विराट कोहली तीसरे पायदान पर हैं. वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा चौथे नंबर पर हैं. रोहित के पास 770 की रेटिंग है. रोहित का लगातार शानदार प्रदर्शन उन्हें टॉप-5 के बरकरार रखे हुए है.

लंबी छलांग के साथ टॉप-10 में पहुंचे केएल राहुल 

राहुल भी वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे. राहुल को तीसरे मुकाबले में बैटिंग का मौका मिला, जिसको भुनाते हुए उन्होंने 87 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्के लगाकर नाबाद 129 रनों की पारी खेली. इस पारी ने राहुल को रैंकिंग में बड़ा फायदा पहुंचाया. वनडे की वनडे रैंकिंग में 7 पायदान की छलांग लगाकर राहुल 10वें नंबर पर आ गए हैं. उनके पास 653 रेटिंग प्वाइंट्स हैं. राहुल के साथ टॉप-10 में भारत के चार खिलाड़ी मौजूद हैं. 

 

यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर की रैंकिंग में बड़ी छलांग, लखनऊ में शतक लगाकर 18 पायदान ऊपर पहुंचे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *