पश्चिम बंगाल के ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ यानी AJUP के चीफ हुमायूं कबीर ने राजनीति से जल्द संन्यास लेने के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा है कि 10 हजार में से अगर 6 हजार लोग मेरे फैसले से सहमत होते हैं, तो मैं विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा. मैं बंगाल विधानसभा में अपनी सीट पर नहीं बैठूंगा.
कबीर ने ये बयान रेजीनगर में मंगलवार को वोटिंग के दौरान पुलिस के साथ हुई तीखी झड़प के बाद गिरफ्तारी के एक दिन बाद आया है. इस दौरान वह मीडिया के सामने भावुक हो गए. उन्होंने चुनावी राजनीति छोड़ने का संकेत दिया. साथ ही दावा किया कि मुर्शिदाबाद जिले की मुस्लिम बाहुल सीट पर बीजेपी जीत हासिल करेगी.
VIDEO | Kolkata, West Bengal: Out of 10,000 if 6000 people agree with my decision then I will resign from MLA membership. I will not sit on my seat in the Bengal assembly, says AJUP chief Humayun Kabir hinting at early retirement from politics. A day after his arrest following a heated confrontation with the police during polling in Rejinagar, AJUP chief and Nowda MLA Humayun Kabir on Wednesday broke down in front of the media, hinted at quitting electoral politics and claimed that the BJP would win the Muslim-majority constituency in Murshidabad district. #WestBengalPolitics #HumayunKabir (Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 7, 2026
हुमायूं कबीर भावुक हो बोले- ‘विधायक का जो सम्मान है..’
हुमायूं कबीर ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, ‘विधायक का जो सम्मान है, बिना कोई अपराध के सब इंस्पेक्टर ने क्या किया, आप सब खड़े थे वहां. मैं किसी चुनाव आयोग के नियम का उल्लंघन करके, किसी तरह का झमेला करने के लिए नहीं गया था. कोई बूथ में नहीं गया. मैं पार्टी ऑफिस में खड़ा था, वहीं से मुझे डिटेन करके 12 घंटा डिटेन रखा.’
कबीर बोले- ‘क्या होगा ये विधायक होने का?’
कबीर ने कहा, ‘इस दौरान वोट लूटा. गणतंत्र टूट रहा है. क्या होगा, ये विधायक होने का. कोई जरूरत नहीं है. कल 93 प्रतिशत से ज्यादा पोल हुआ. 80 प्रतिशत पोल पुलिस ने कराया. पुलिस लोग, उनको बीजेपी के समर्थन में वोट कराया. और मुख्यमंत्री का प्लान था कि ज्यादा मार्जिन नहीं रखना चाहिए. 25 से 30 हजार मार्जिन रखो. बाकि सेकंड पोजिशन गुलाम नबी आजाद को रखो.’
उन्होंने बताया, ‘वो पूरा प्लान पुलिस को देकर ये किया गया. ये गणतंत्र का खून किया. गणतंत्र की हत्या किया. मतगणना स्थल तो नहीं जाऊंगा. मेरी पार्टी से कोई नहीं जाएगा. मैं विधानसभा नहीं जाऊंगा. वो सीट खाली रहेगी. पार्टी तो चलेगी, पार्टी का रजिस्ट्रेशन है ही. बाकी बाद में सोचा जाएगा.’
