Headlines

जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- ‘अभी…’


बिहार की आठ सीटों पर होने वाले एमएलसी चुनाव में हैरान करने वाली बात है कि जेडीयू के विधायक अनंत सिंह जन सुराज के लिए प्रचार कर रहे हैं. जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह पटना स्नातक सीट से उम्मीदवार हैं. इनकी जीत के लिए अनंत सिंह ने पूरी ताकत झोंक दी है. सवाल है कि क्या अनंत सिंह जन सुराज में शामिल होंगे? इस पर प्रशांत किशोर का बयान आया है.

बुधवार (07 अक्टूबर, 2026) को प्रशांत किशोर नवादा पहुंचे थे. अनंत सिंह के जन सुराज में आने की चर्चा पर प्रशांत किशोर ने कहा कि विचारधारा के साथ पार्टी चलती है और जो लोग विचार के साथ उनकी पार्टी में आ रहे हैं, उनका स्वागत है. 

उन्होंने कहा, “अभी तो भगदड़ शुरू हुई है, आगे भी और लोग आएंगे.” सभा में प्रशांत किशोर का बीजेपी और जेडीयू पर हमला लगातार जारी रहा.

‘नीतीश कुमार नहीं आ रहे सामने’

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी की सभा के लिए पीके नवादा पहुंचे थे. सभा के दौरान प्रशांत किशोर ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान नीतीश कुमार की तस्वीर कई जगहों से गायब है और वह खुद चुनाव प्रचार में सामने नहीं आ रहे हैं. अब जेडीयू की ओर से निशांत कुमार को आगे बढ़ाकर चेहरा दिखाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने बीजेपी और जेडीयू के बीच आपसी खींचतान का भी दावा किया.

यह भी पढ़ें- बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!

दूसरी ओर प्रशांत किशोर ने ‘विकसित भारत’ अभियान को लेकर कहा कि बिहार में करीब 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, युवा बेरोजगार हैं और लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, इसके बावजूद विकसित भारत के नाम पर कार्यक्रम और दीया जलाने की बात हो रही है. 

प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए कहा कि ‘विकसित भारत’ सिर्फ बीजेपी के लोगों और उसके समर्थकों को दिखाई दे रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार उन लोगों के साथ खड़ी है, जिनके घर का दीया बुझ चुका है या उन लोगों के साथ, जो मोदी के जन्मदिन पर दीया जला रहे हैं.

यह भी पढ़ें- ‘ज्ञानेश कुमार को इतना…’, RJD सांसद मनोज झा का दो टूक जवाब



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *