Headlines

10 अक्टूबर को CJP का प्रदर्शन, क्या बढ़ेगी सरकार की मुश्किलें?


CJP Protest: 10 अक्टूबर को दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर सियासी नारों, बैनरों और कैमरों की चकाचौंध से गुलजार होने जा रहा है. कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP ने इस दिन एक बड़े विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है, जिसे पांच वामपंथी छात्र संगठनों का खुला समर्थन मिल चुका है.

इस समर्थन ने आयोजन में जान तो फूंक दी है, लेकिन असल सवाल भीड़ जुटने के बाद का है. क्या यह प्रदर्शन महज एक दिन का सियासी तमाशा बनकर रह जाएगा या फिर यह आवाज आने वाले दिनों में किसी बड़े आंदोलन की बुनियाद बनेगी?

ज्योतिषीय से समझें तो CJP के लिए अपनी पहचान बढ़ान का यह अच्छा मौका है, मगर संगठन को एकजुट रखने और व्यवस्था संभालने में आगे की राह उतनी आसान नहीं दिखाई देती है.

शुक्र का मजबूत गोचर: चर्चा और पहचान तो मिलेगी, मगर पुराने विवाद भी घेरेंगे

16 मई 2026 की रात 11:37 बजे दिल्ली के समय पर आधारित CJP की कुंडली मकर लग्न की बनती है. 10 अक्टूबर के दिन सार्वजनिक प्रभाव और प्रतिष्ठा से जुड़े दसवें भाव में शुक्र अपनी स्वराशि तुला में मौजूद रहेंगे.

नवांश कुंडली में भी शुक्र की स्थिति मजबूत है, जो यह दर्शाती है कि संगठन की आवाज एक बड़े तबके तक पहुंचेगी. जो लोग अब तक CJP की गतिविधियों से अनजान थे, उनका ध्यान भी इस प्रदर्शन की ओर जाएगा और मीडिया में संगठन के चेहरों को अच्छी जगह मिल सकती है.

हालांकि यहां पेंच यह है कि शुक्र वक्री गति में हैं. ज्योतिष में वक्री ग्रह पुरानी बातों को फिर से सतह पर लाता है. इसका सीधा मतलब यह है कि इस नई चर्चा के साथ संगठन के पुराने विवाद और नेताओं के पुराने बयान भी दोबारा बाहर आएंगे. प्रचार मिलने के साथ-साथ नेतृत्व को तीखी आलोचनाओं और सवालों का सामना करने के लिए भी तैयार रहना होगा.

भीड़ जुटाना आसान, संभालना भारी परीक्षा

ताराबल के लिहाज से 10 अक्टूबर का दिन CJP के लिए बाहर से मदद मिलने के संकेत देता है. इस दिन हस्त नक्षत्र रहेगा जो CJP के जन्म नक्षत्र कृत्तिका से गणना करने पर संपत तारा बनाता है.

इसी अनुकूल योग का असर है कि वामपंथी छात्र संगठनों ने खुलकर इस आयोजन का साथ देने का फैसला किया. लेकिन सिक्के का दूसरा पहलू यह है कि उसी दिन आकाश में चंद्रमा और शनि आमने-सामने होंगे.

ज्योतिष में यह दृष्टि दबाव, मानसिक तनाव और अचानक आने वाली रुकावटों का प्रतीक मानी जाती है. इसका सीधा असर जमीनी व्यवस्था पर पड़ेगा. बाहर से लोग और समर्थन तो मिल सकता है, लेकिन उस भीड़ को अनुशासित रखना, कार्यकर्ताओं तक सही संदेश पहुंचाना और मौके पर पैदा होने वाली अव्यवस्था को संभालना नेतृत्व के लिए कड़ी परीक्षा साबित होगा.

पुलिस और प्रशासन का रुख: टकराव की आशंका

दिल्ली में हाल के महीनों में हुए प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की सख़्ती और बैरिकेडिंग आम बात रही है. ऐसे में जंतर-मंतर के इस आयोजन में भी प्रशासनिक अनुमति, आने-जाने के रास्ते और पुलिस की निगरानी सबसे अहम पहलू रहेंगे. हालांकि, केवल ग्रहों के दबाव को देखकर लाठीचार्ज, गिरफ्तारी या किसी बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई का पक्का दावा करना ठीक नहीं होगा.

कुंडली में चंद्रमा और शनि का प्रभाव सामान्य तनाव और अड़चनों को दर्शाता है, किसी तयशुदा पुलिसिया कार्रवाई को नहीं. मौके के हालात ही यह तय करेंगे कि रुकावटें किस शक्ल में सामने आती हैं और प्रदर्शन में शामिल युवा डटे रहते हैं या पीछे हटते हैं. लेकिन फिर भी दोपहर के बाद कुछ ऐसी स्थिति भी बन सकती है जो तनाव को कम करने की बजाए बढ़ा सकती है.

आंदोलन का भविष्य: क्या यह विरोध लंबी लड़ाई में बदल पाएगा?

CJP की कुंडली में इस समय सूर्य की महादशा में गुरु की अंतर्दशा और प्रत्यंतर दशा चल रही है. स्थापना कुंडली में गुरु संघर्ष, मेहनत और खर्च से जुड़े छठे भाव में बैठे हैं. इसका व्यावहारिक अर्थ यह है कि इस आयोजन के बाद संगठन की मुश्किलें कम नहीं होंगी, बल्कि गतिविधियों को जारी रखने के लिए और ज्यादा पसीना और संसाधन झोंकने पड़ेंगे.

केवल चर्चा में आ जाने से संगठन चलाने की आंतरिक और आर्थिक दिक्कतें दूर नहीं हो जातीं. इसके अलावा, काम-काज के फल से जुड़ी दशमांश कुंडली में लग्नेश शनि की स्थिति कमजोर है, जो यह बताती है कि इस मेहनत का तुरंत कोई ठोस नतीजा मिलना आसान नहीं है.

लिहाजा यह प्रदर्शन CJP को तात्कालिक पहचान तो दिला सकता है, लेकिन इसे तुरंत किसी बड़े देशव्यापी आंदोलन में बदलने में संगठन को अभी ओर मेहनत करने की जरूरत होगी.

सरकार और विपक्ष पर कितना असर

ज्योतिषीय के अनुसार CJP के लिए सबसे स्पष्ट लाभ पहचान बनाने और अपनी बात ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का है. इस प्रदर्शन से संगठन को नए समर्थकों का ध्यान मिल सकता है, हालांकि आयोजन में रुकावट आने और इसे आगे जारी रखने में मेहनत बढ़ने के संकेत भी हैं.

मोदी सरकार के सामने इस मुद्दे पर जवाब देने की चुनौती बढ़ सकती है. भाजपा की संबंधित दशा और वर्षकुंडली में समर्थन जुटाने की गुंजाइश के साथ अतिरिक्त मेहनत और संसाधन खर्च होने के संकेत हैं. CJP इस विरोध को चर्चा में लाए और भाजपा उसके जवाब में अपना प्रचार और समर्थकों से संपर्क तेज करे. सरकार को लगातार उठते सवालों का सामना करना पड़ेगा और बार-बार अपना रुख साफ करना होगा.

राहुल गांधी को भी इस मुद्दे पर अपनी बात सामने रखने का अवसर मिल सकता है. उनकी कुंडली के ग्रह संकेत दे रहे हैं कि उन्हें लोगों का ध्यान तो मिलेगा, लेकिन तीखे विरोध और बयानों का सामना भी करना पड़ सकता है. इसलिए विपक्ष को सरकार को घेरने का एक मुद्दा तो मिल सकता है, लेकिन CJP को मिलने वाला समर्थन सीधे कांग्रेस के खाते में जाता हुआ नहीं दिखता. 

CJP की कुंडली में यह संकेत भी साफ दिख रहा है कि उनका इस्तेमाल न कर पाए, इसका वे बहुत गंभीरता से ध्यान रख रहे हैं, क्योंकि बुध की सही स्थिति बुद्धि को शार्प भी बनाती है, और तर्क की कसौटी पर कसती है. इसलिए सिर्फ ये जेन-जी की पार्टी है, अन्य दलों के लिए एक गंभीर भूल साबित हो सकती है. 

सोशल मीडिया पर इस प्रदर्शन और इससे जुड़े बयानों की चर्चा बढ़ सकती है. कुल मिलाकर ग्रहों की चाल CJP की पहचान बढ़ने, आयोजन में चुनौतियां आने और भाजपा का जवाबी अभियान सक्रिय होने की संभावना बताते हैं. इस प्रदर्शन से सरकार पर कोई बड़ा संकट आने या सभी मांगें तुरंत मान लिए जाने का निष्कर्ष अभी नहीं निकलता है. लेकिन ये तय है कि मुद्दा फिलहाल शांत नहीं होने वाला है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *