Headlines

वेस्टर्न लुक में इवेंट में पहुंची करिश्मा तन्ना, हाई हील्स पहन फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, वीडियो वायरल


टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत  फेज को एंजॉय कर रही है. एक्ट्रेस जल्द ही अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाली है. हाल ही में उन्हें प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया. जहां वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई. उनके कई विडियोज समाने आए है.

हाई हील्स पहन इवेंट में पहुंची करिश्मा तन्ना 
करिश्मा तन्ना कल रात एक इवेंट में शामिल हुई थी. इस दौरान एक्ट्रेस को पैप्स ने कैमरे में कैप्चर किया. उनका लुक काफी डिसेंट था. उन्होंने प्रिंटिड ड्रेस वियर की थी. सटल मेकअप और बन हेयरस्टाइल में वो काफी ब्यूटीफुल लग रही थीं.

करिश्मा तन्ना ने हाई हील्स भी कैरी की थी. एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए जमकर पोज दिए. फैंस को उनका ये अंदाज बहुत पसंद आ रहा है.

ये भी पढ़ेंः पत्नी अभिनव संग मालदीव में रोमांटिक हुई रुबीना दिलैक, बिकनी पहन जमकर दिए पोज, देखें तस्वीरें

बता दें, करिश्मा तन्ना ने अपने पति वरुण बंगेरा के साथ 6 अप्रैल को अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. उन्होंने कई प्यारी तस्वीरें शेयर कीं थी, जिनमें वो और उनके पति दोनों ने ‘मॉम’ और ‘डैड’ वाली कैप पहनी थी. वहीं, दूसरी तस्वीर में, करिश्मा तन्ना अपने पति को गले लगाए छोटे से मोजे पकड़े हुए नजर आई. पोस्ट करते हुए करिश्मा और वरुण ने लिखा, ‘एक नन्हा सा चमत्कार, हमारा सबसे बड़ा तोहफा- अगस्त 2026.’

करिश्मा और वरुण ने 2022 में मुंबई में शादी की थी. दोनों ने गुजराती रीति-रिवाजों से शादी की रस्में निभाईं. अब ये कपल शादी के चार साल बाद पेरेंट्स बनने वाला है.

ये भी पढ़ेंः ‘मैं शादी कर लूंगा उससे, इतनी जेन्युइन है’, मनीषा रानी को लेकर बोले सिद्धार्थ भारद्वाज

वर्क फ्रंट की बात करें तो,  करिश्मा तन्ना का आखिरी नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘स्कूप’ में देखा गया था, जो 2023 में रिलीज हुई थी. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *