रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म तक पहुंचना आम यात्रियों के लिए भले ही आसान हो, लेकिन दिव्यांग व्यक्ति के लिए यही रास्ता बड़ी चुनौती बन सकता है. अंबरनाथ रेलवे स्टेशन का एक वीडियो इसी परेशानी को दिखाता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स वॉकर के सहारे रेलवे की पटरियों के बीच से गुजरता दिखाई देता है. वह धीरे-धीरे आगे बढ़ता है, जबकि सामने वाले प्लेटफॉर्म पर खड़े लोग उसकी ओर देखते रहते हैं. वीडियो में आगे कुछ लोग उसे प्लेटफॉर्म पर चढ़ने में मदद करते हुए भी नजर आते हैं.
वॉकर लेकर पटरियों के बीच चलता दिखा शख्स
सोशल मीडिया के इस वायरल वीडियो में शख्स अपने वॉकर को आगे रखकर पटरियों पर एक-एक कदम बढ़ाता नजर आता है. रेल की पटरियों के बीच बिछे पत्थरों और लोहे की पटरी पर चलना उसके लिए बिल्कुल आसान नहीं दिख रहा है . वह काफी मेहनत ओर सावधानी से आगे बढ़ रहा है और सामने वाले प्लेटफॉर्म की तरफ पहुंचने की पूरी लगन के साथ कोशिश करता है.
प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में लोगों ने की मदद
जैसे ही वो शख्स प्लेटफॉर्म के पास पहुंचता है, वहां मौजूद कुछ लोग उसकी मदद के लिए आगे भी आते हैं और वीडियो में लोग उसे पटरियों से प्लेटफॉर्म के ऊपर चढ़ाने में भी मदद करते दिखाई देते हैं. और इसके बाद में वह वॉकर के साथ प्लेटफॉर्म पर खड़ा नजर आता है और आसपास खड़े लोग भी उसके पास दिखाई देते हैं.
वीडियो पर यूजर्स ने किए तरह-तरह के कमेंट
वीडियो सामने आने के बाद कमेंट सेक्शन में लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. एक सोशल मीडिया यूजर ने चिंता जताते हुए लिखा, अरे भाई, ट्रैक तुम पार कर रहे हो और मुझे डर लग रहा है. वहीं एक यूजर ने उस शख्स की मदद करने वाले व्यक्ति की तारीफ करते हुए कहा, भाई, वो बंदा उसे बचाने के लिए कूदा, उस भाई को दिल से सलाम है. कई लोगों ने अंबरनाथ स्टेशन की सुविधाओं पर भी सवाल उठाए. एक यूजर ने लिखा, प्लेटफॉर्म 3 पर एस्केलेटर या लिफ्ट नहीं है क्या ? और ब्रिज भी काफी दूर है. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा की रेलवे इसके लिए जिम्मेदार है दूसरी तरफ कुछ लोगों ने उस शख्स के हौसले की तारीफ की और एक यूजर ने सिर्फ मेहनत लिखकर इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी.
