Headlines

अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें?


अजय देवगन की धमाल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया. वहीं थिएट्रिकल रन खत्म करने के बाद अब ये कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म ओटीटी पर भी स्ट्रीम हो गई है. यहां जान सकते हैं कि ये ओटीटी के किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है.

धमाल 4 ओटीटी पर कहां हो रही स्ट्रीम
बता दें कि धमाल 4, शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 से ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शउरू हो गई है. यानी ये फ़िल्म अब उन दर्शकों के लिए अवेलेबल हैं जो इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे या जो इसे घर बैठे दोबारा देखना चाहते हैं.

धमाल 4 बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन
धमाल 4 ने दुनिया भर में 230.11 करोड़ रुपये की कमाई की है. ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने, भारत में इसकी नेट कमाई 167.82 करोड़ रुपये है. जबकि इसकी ग्रॉस कमाई 199.26 करोड़ रुपये है. वहीं विदेशों में इसने 30.85 करोड़ रुपये कमाए हैं.

ये भी पढ़ें:-‘वेब सीरीज से बेहतर है फिल्म’, आ गया ‘मिर्जापुर द मूवी’ का फर्स्ट रिव्यू

धमाल 4 कास्ट और प्रोडक्शन
धमाल 4 इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित और अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक द्वारा निर्मित है.

फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफ़री, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, श्रिया पिलगांवकर, ताहा शाह और ब्रिजेंद्र काला शामिल हैं. संजय दत्त और नोरा फतेही ने फिल्म में स्पेशल कैमियो किया है.

ये भी पढ़ें:-500 करोड़ में बनी ‘टॉक्सिक’ आधा बजट भी नहीं कर पाई वसूल, शॉकिंग है 9 दिनों का कलेक्शन

धमाल 4′ की कहानी
‘धमाल 4’ की कहानी शैतान सिंह के छिपे हुए खजाने से जुड़े एक रहस्यमयी नक्शे के इर्द-गिर्द घूमती है। इस नक्शे पर एक ऐसा निशान है जिसे लेकर उलझन पैदा हो जाती है. किरदार यह पता लगाने की कोशिश करते हैं कि वह निशान “W” है या “M.” अजय देवगन का निभाया किरदार, आईआरएस ऑफ़िसर गुड्डू रस्तोगी, अपने दोस्तों के साथ खजाने की खोज में शामिल हो जाता है. जब अलग-अलग ग्रुप छिपे हुए खजाने को खोजने की होड़ में लगते हैं, तो उन्हें कई मजेदार सिचुएशन और चैलेंजेस का सामना करना पड़ता है.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *