निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हमले के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज मामले में कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को आड़े हाथों लेते गहुए जमकर निशाना साधा है. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने कहा है कि हिप्पोक्रेसी की भी सीमा होती है. इधर, दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्वतंत्र भारद्वाज को यूपी स्थित बुलंदशहर से 4 सितंबर शुक्रवार को अरेस्ट किया है.
उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए टू विंडो यानी कंपेरिजन करता एक वीडियो जारी किया है, जिसमें चिराग पासवान इस पूरे मामले पर बयान दे रहे हैं. वहीं, दूसरे विंडो में स्वतंत्र भारद्वाज चिराग पासवान को बड़ा भाई बता रहे हैं.
पवन खेड़ा की तरफ से जारी वीडियो में एक टाइटल लिखा है, चिराग पासवान ऑन ईवन डेज, और दूसरे वीडियो में चिराग पासवान ऑन ओड डेज लिखा है. इसके अलावा एक जगहं लिखा है कि दलितों के साथ देने की दुहाई. दूसरी जगह लिखा है कि दलित विरोधी गुंडो का बड़ा भाई. इसके अलावा वीडियो कैप्शन में लिखा है कि चिराग पासवान जी हिप्पोक्रेसी की भी सीमा होती है.
.@iChiragPaswan ji – Hypocrisy ki bhi seema hoti hai. pic.twitter.com/lY5FJeb5Yg
— Pawan Khera 🇮🇳 ಪವನ್ ಖೇರಾ (@Pawankhera) September 4, 2026
LJPR का आया रिएक्शन
पवन खेड़ा के आरोपों पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, पवन खेड़ा जी, ग्राफिक्स बनाने वालों को शायद पता न हो-शिकायत दर्ज हो चुकी है.
.@Pawankhera जी, ग्राफ़िक्स बनाने वालों को शायद पता न हो – शिकायत दर्ज हो चुकी है।
पहला : स्वतंत्र भारद्वाज से आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी या पार्टी का कोई संबंध नहीं, और उनके नाम के दुरुपयोग पर FIR की माँग।
दूसरा : पीड़ित परिवार के समर्थन में पार्टी औपचारिक रूप से खड़ी है और… pic.twitter.com/yYemFoyelr
— Lok Janshakti Party (Ramvilas) (@LJP4India) September 4, 2026
आगे बयान में कहा गया, पहला- स्वतंत्र भारद्वाज से आदरणीय श्री चिराग पासवान जी या पार्टी को कोई संबंध नहीं और उनके नाम के दुरुपयोग पर एफआईआर की मांग. दूसरा- पीड़ित परिवार के समर्थन में पार्टी औपचारिक रूप से खड़ी है. अभियुक्त पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. यही फर्क है- आप पोस्ट लगाते हैं, हम कार्रवाई करवाते हैं.
पहला : स्वतंत्र भारद्वाज से आदरणीय श्री
NDA पर साधा खेड़ा ने निशाना
वहीं, अन्य पोस्ट में पवन खेड़ा ने एनडीए नेताओं को घेरते हुए कहा कि एक जैसे पक्षी एक साथ रहते हैं. एक आदमी जो अपनी की गई हिंसा के बारे में शेखी बघारता है, राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ कट्टा इस्तेमाल करने की धमकी देता है, उसे कैसे और क्यों इन चीजों तक पहुंच मिलती है.
Birds of a feather flock together.
How and why does a man who boasts about the violence he has committed and threatens to use a “katta” against political opponents get access to:
1️⃣ Samrat Choudhary – BJP CM in Bihar
2️⃣Kapil Mishra – BJP Cabinet Minister in Delhi
3️⃣Chirag… pic.twitter.com/rGwd6YwGCG
— Pawan Khera 🇮🇳 ಪವನ್ ಖೇರಾ (@Pawankhera) September 4, 2026
पवन खेड़ा ने आगे लिखा, ‘सम्राट चौधरी– बिहार में बीजेपी के सीएम, कपिल मिश्रा- दिल्ली में बीजेपी के कैबिनेट मंत्री, चिराग पासवान-बीजेपी के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री, मनोज तिवारी-बीजेपी के लोकसभा सदस्य, 2026 के स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए एक स्पेशनल पास, 2024 में मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए एक स्पेशल पास, क्या वह जेनजी आउटरीच के लिए मोदी के एंबेसडर हैं?’
चिराग पासवान ने दिया क्या रिएक्शन?
इससे पहले चिराग पासवान ने उनका नाम लेने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह घटना बेहद गंभीर है. इस तरह से एक व्यक्ति खुलेआम यह स्वीकार कर रहा है कि शसने किसी की इतनी बुरी तरह पिटाई की कि उससे उसकी मौत भी हो सकती थी.
चिराग ने आगे कहा कि पॉडकास्ट पर इसे खुलेआम स्वीकार करने के बाद भी अगर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, तो मेरा मानना है कि यह देश और लोगों के सामने एक बहुत गलत मिसाल कायम करेगा. इस मामले की गंभीरता को समझते हुए और चूंकि उस व्यक्ति ने कई राजनेताओं के नाम के साथ मेरे नाम का भी गलत इस्तेमाल किया है, इसलिए मैंने उस व्यक्ति के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही मैंने दिल्ली पुलिस से आग्रह किया है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.
