Headlines

शगुफ्ता अली ने नहीं की शादी, 26 साल की डेटिंग के बाद पार्टनर की हो गई थी डेथ


टीवी और फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को इमोशनल कर दिया. उन्होंने बताया कि उन्होंने आज तक शादी नहीं की, क्योंकि 26 साल तक जिस शख्स से उन्होंने प्यार किया, उनका निधन हो गया था. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शगुफ्ता ने अपनी अधूरी लव स्टोरी का दर्द बयां करते हुए बताया कि उस हादसे के बाद उन्होंने दोबारा शादी के बारे में कभी नहीं सोचा.

शगुफ्ता अली ने नहीं की शादी
सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में शगुफ्ता अली ने कहा, ‘जिससे शादी करनी थी उनका निधन हो गया.’ जब उनसे पूछा गया कि इस बात को कितने साल हो गए. उन्होंने कहा, ‘2011 में डेथ हुई थी उनकी.’ उन्होंने बताया कि उनका रिश्ता 26 साल तक चला. उनसे पूछा गया कि 26 की डेटिंग के बाद अपने शादी क्यों नहीं की.

इसपर एक्ट्रेस ने कहा, ‘जब प्लान करते थे तब कुछ न कुछ गड़बड़ हो जाता था. जब हमने कोशिश की करने की, तब कहीं उनका एक्सीडेंट, कभी मेरा एक्सीडेंट, कभी मैं शूंटिंग में बिजी, कभी वो लंदन में, फिर सोचा अगले बर्थडे पर कर लें तो उनकी फैमिली में प्रॉबलम हो गया. ये सब ऐसे ही चलता रहा इंतजार में 26 साल निकल गए मेरे.’

ये भी पढ़ेंः ‘मुसाफिर कैफे’ के ‘चंदर’ की लव स्टोरी है बेहद फिल्मी, एक ही सेट पर काम करते-करते दे बैठे दिल

उन्होंने कहा, ‘मेरी लव स्टोरी सैड, घर की स्टोरी सैड, करियर की स्टोरी भी सैड.फिर मोहब्बत ही नहीं हुई किसी से. शादी किसी और से नहीं करनी थी. उसी से करनी थी. मेरे ऊपर बहुत बुरी बीती. मैं बहुत रोती थी. मैं डिप्रेशन में इसलिए नहीं गई क्योंकि मेरी मां तब मेरे साथ थी. मेरी मां हर कदम पर मेरे साथ खड़ी रहीं.’ उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने दो बेटियां गोद ली हुई हैं.

शगुफ्ता अली का करियर
बता दें, शगुफ्ता अली ने साल 1988 में फिल्म ‘गीता की सौगंध’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. इसके बाद साल 1989 में टीवी शो ‘दर्द’ से अपना टीवी डेब्यू किया था. वो पुर्नविवाह, एक वीर की अर्दास, ससुराल सिमर का और साथ निभाना साथिया में जैसे पॉपुलर शोज का हिस्स रह चुकी हैं.

शगुफ्ता अली टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दो साल के लीप के बाद नजर आने वाली थीं. वो आदित्य गुप्ता की दादी का किरदार निभाने वाली थीं, लेकिन हेल्थ इश्यू के चलते उन्हें ये शो छोड़ना पड़ा.

ये भी पढ़ेंः कौन हैं शाहनील गिल? क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन की अब रियलिटी शो ‘द ट्रेटर 2’ में एंट्री



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *