Headlines

शहजाद पूनावाला ने क्यों छोड़ी BJP? आगे के प्लान के बारे में भी बताया


भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से अपने संबंधों को खत्म करने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बीजेपी से अपना इस्तीफा देने के पीछे के कारणों के बारे में भी जानकारी साझा की है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि शहजाद पूनावाला के भीतर से BJP कभी भी नहीं जा सकती है.  

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू के दौरान जब बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला से पूछा गया कि वे अपने आपको भारतीय जनता पार्टी (BJP) से बाहर क्यों रख पा रहे हैं. इस पर शहजाद ने कहा, ‘शहजाद पूनावाला वित्तीय कारणों की वजह से बीजेपी के बाहर जा सकता है, लेकिन शहजाद पूनावाला के भीतर से BJP कभी नहीं जा सकती है.’

तीन-चार सालों के लिए ही BJP जॉइन की थी- शहजाद 

शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘मैंने पहले कांग्रेस छोड़ी और मीडिया जॉइन की. इसके बाद मैं साल 2021 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ. मैंने 2021 में जब बीजेपी जॉइन की थी, तब मैंने सोचा था कि सिर्फ तीन सालों के लिए 2024 लोकसभा चुनाव तक पार्टी के साथ रहूंगा और उसके बाद पार्टी को छोड़ दूंगा. लेकिन चुनाव में हमारी पार्टी की सीटों में गिरावट आई, फिर हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार विधानसभा चुनाव अहम थे, ये सारे चुनाव खत्म करते-करते बंगाल चुनाव आ गए. उसे खत्म करते हुए दो साल और निकल गए. तब मैंने फैसला किया कि राजनीति को छोड़कर वापस मीडिया में आना है.’

उन्होंने कहा, ‘मैं पार्टी को छोड़ने के बाद मीडिया में जाने की तैयारी कर रहा था, इसी बीच में राइज एंड फॉल शो आ गया.’ उन्होंने कहा कि मीडिया उनका पहला प्यार है. उनका प्लान मीडिया और डिजीटल मीडिया में बने रहने का है. हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें कई रियलिटी शो करने के लिए भी ऑफर आ रहे हैं, चाहे वो कैप्टिव हो या नॉन-कैप्टिव, तो अगर कुछ वैसे शो आते हैं, तो वे शो में शामिल भी हो सकते हैं. 

यह भी पढ़ेंः ‘रावण का महिमामंडन करने की कोशिश की’, VHP ने रामायण फिल्म को लेकर की ये मांग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *