Headlines

शिल्पा शेट्टी ने उल्टा होकर किया योग, वीडियो शेयर कर बताए फायदे


एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की उन डीवास में शुमार है, जो अपनी सेहत को लेकर काफी जागरुक रहती हैं. उन्होंने सोमवार को योग करने के साथ-साथ महिलाओं को आवश्यक जानकारी दी.

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट सेशन का एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में शिल्पा उल्टा योगा पोज करती हुई दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस बहुत ही बारीकी और कंट्रोल के साथ यह पोज करती नजर आ रही हैं.

ये भी पढे़ं: सलमान खान ने शेयर की अनसीन फोटो, मदर्स डे के मौके पर मां पर लुटाया प्यार, देखिए तस्वीरें

 

महिलाओं के लिए खास सलाह

इस वीडियो के जरिए उन्होंने बताया कि महिलाओं को अपने पीरियड्स के दौरान कुछ खास एक्सरसाइज और उल्टे पोज करने से बचना चाहिए. शिल्पा ने वीडियो शेयर कर लिखा, ‘हर योग पोस्चर आपको शरीर और मन दोनों से मजबूत और लचीला बनाता है.’

उन्होंने पोज के फायदे बताते हुए लिखा, ‘इसके रेगुलर प्रैक्टिस से दिमाग में खून का बहाव बेहतर होता है, थायरॉइड और पैराथायरॉइड ग्लैंड्स सही तरीके से काम करती हैं. साथ ही, स्ट्रेस और एंजाइटी कम करने में मदद मिलती है. पाचन बेहतर होता है और चेहरे पर नेचुरल चमक आती है. साथ ही गर्दन, कंधे और पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं.

एक्ट्रेस ने पोस्ट के लास्ट में योगासन के फायदे बताने के बाद इससे जुड़े प्रिकॉशंस बताए. उन्होंने लिखा, ‘अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, ग्लूकोमा, गर्दन दर्द या स्लिप डिस्क की प्रॉब्लम है, तो ये आसन न करें. महिलाएं मेंस्ट्रुअल के दौरान इस आसन से बचें.’

ये भी पढे़ं: ‘राजा शिवाजी’ ने की बंपर कमाई, ‘भूत बंगला’ का दिखा जलवा, जानिए रविवार को किसने मारी बाजी

 

आयुष मंत्रालय के सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार, ‘उल्टा योगा पोज’ या इनवर्जन के इसमें खास तौर पर रूप से सर्वांगासन और विपरीतकरणी को शामिल किया जाता है. ये आसन शरीर में खून को सिर की तरफ ले जाते हैं. जो लोग अभी नए हैं, उन्हें यह आसन किसी योग जानकार की देखरेख में करना चाहिए.

इसे रेगुलर तौर पर करने से शरीर का आराम देने वाला नर्व सिस्टम एक्टिव होता है और टेंशन भी कम करता है. शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ती है. साथ ही, शरीर में ऊर्जा और ताजगी आती है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *