Headlines

राजस्थान: डूंगरपुर में जेठ ने बहू को उतारा मौत के घाट, लोहे की रॉड से सिर पर किया हमला


डूंगरपुर में बडे भाई ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी है. आरोपी भाई ने लोहे की रॉड से महिला के सिर पर वार कर दिया. जिसकी वजह से मौके पर ही महिला की मौत हो गई. डूंगरपुर जिले के ओबरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां रिश्तों का कत्ल कर दिया गया. राजपुर गांव में एक जेठ ने अपनी ही छोटी बहू यानी छोटे भाई की पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. 

मामूली कहासुनी के बाद आरोपी ने आवेश में आकर महिला के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, लेकिन हत्या की असली वजह अब भी पहेली बनी हुई है. रूह कंपा देने वाली यह घटना राजपुर गांव की है. 

राजस्थान: NEET गैस पेपर विवाद में देहरादून से एक को किया डिटेन, SOG बोली- ‘सैंकड़ों छात्रों के…’

बांसवाड़ा गया हुआ था मृतक महिला का पति

ओबरी थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी शांतिलाल भगोरा पिछले 20 साल से बाहर रहकर मजदूरी करता था और बीते 5 महीनों से घर पर ही था. वारदात उस वक्त हुई जब शांतिलाल का छोटा भाई जीवतराम, जो एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है, अपने काम के सिलसिले में बांसवाड़ा के कुशलगढ़ गया हुआ था. 

पीछे से शांतिलाल अचानक जीवतराम के कमरे में दाखिल हुआ और उसकी पत्नी प्रमिला पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. प्रमिला की चीख सुनकर घर के अन्य सदस्य जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक वह दम तोड़ चुकी थी.

मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस की टीम

घटना की सूचना मिलते ही ओबरी थानाधिकारी रमेश कुमार पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. साक्ष्य जुटाने के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया. इधर, मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई. पुलिस ने काफी घंटों की समझाइश के बाद परिजनों को शांत कराया और शव को सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया.

पुलिस ने आरोपी जेठ शांतिलाल को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर शांतिलाल ने इस खूनी वारदात को अंजाम क्यों दिया.

‘कुछ छिपाने की कोशिश…’, PM मोदी की बचत की अपील पर क्या बोले सचिन पायलट?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *