Headlines

शिवरात्रि पर महादेव की भक्ति में डूबे सितारे, मंदिर पहुंचकर लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद


आज शिवरात्रि के खास मौके पर हर तरफ महादेव की भक्ति का रंग देखने को मिल रहा है. सावन के इस पावन महीने में आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक भोलेनाथ की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं और मंदिरों में पहुंचकर महादेव का आशीर्वाद ले रहे हैं.

अनन्या पांडे ने लिया महादेव का आशीर्वाद
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने शिवरात्रि के इस खास दिन पर अपने इंस्टारग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें देखा जा सकता हैं कि एक्ट्रेस भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भगवान शिव का आशिर्वाद लेती नजर आ रही हैं. इस दौरान वो येलो कलर का सूट पहने दिखाई दीं. उन्होंने मांथे पर टीका भी लगाया. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘ओम नमः पार्वती पतये, हर हर महादेव.’ अनन्या के इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः KBC मराठी को होस्ट करेंगी माधुरी दीक्षत, अमिताभ बच्चन के मुकाबले मिलेगी रत्ती भर फीस!

निया शर्मा ने दीं शिवरात्री की शुभकामनाएं
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने भी शिवरात्रि के मौके पर इंस्टाग्राम पर शिव भगवान के दर्शन करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं. फोटोज में वो शिव जी पर जल चढ़ाती और आरती करती नजर आईं. निया ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘सावन की शिवरात्री की शुभकामनाएं. ओम नमः शिवाय.’ एक्ट्रेस ने आगे मजाकिया अंदाज में लिखा, मम्मी ने बोला है सावन के 4 सोमवार मंदिर जाना है तो जाना है.’

निम्रत कौर ने किए भगवान शिव के दर्शन
एक्ट्रेस निम्रत कौर ने इस शुभ दिन पर गंगेश्वर महादेव मंदिर से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.फोटो में एक्ट्रेस महादेव का आशीर्वाद लेती नजर आईं. उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा,’महादेव का आशीर्वाद हमारी सभी परेशानियों को दूर कर दे और हमें मजबूत करे. सभी को सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं. नमः पार्वतीपतये हर हर महादेव.’

ये भी पढ़ेंः सिंगर सुकृति कक्कड़ ने कर ली सगाई, मंगेतर शौमिक शेट्टी ने घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *