Headlines

Video: तेजप्रताप यादव संग सेल्फी के लिए बेताब दिखीं मल्लिका शेरावत, केमिस्ट्री पर दिल हार बैठे फैंस


बिहार के मशहूर पॉलिटिशयन तेजप्रताप यादव और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत लगातार एक दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं. हाल ही में दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दोनों एक साथ बैठे हुए थे और फोन में कुछ देख रहे थे. इसके बाद उनका एक और वीडियो सामने आया और तेज प्रताप ने बताया था कि वो और मल्लिका शेरावत एक शो ला रहे हैं.

वहीं अब मल्लिका शेरावत और तेजप्रताप यादव का एक और लेटेस्ट वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है. इसमें मल्लिका बिहार के राजनेता के साथ सेल्फी के लिए बेताब नजर आ रही हैं. इस वीडियो को तेजप्रताप यादव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है. इस पर फैंस जमकर प्यार लूटा रहे हैं. उनकी केमिस्ट्री नेटिजन्स को काफी पसंद आ रही है.

तेजप्रताप संग मल्लिका ने ली सेल्फी

तेजप्रताप यादव ने इंस्टाग्राम से जो वीडियो शेयर किया है उसमें आप देख सकते हैं कि मल्लिका फोन से तेजप्रताप यादव के साथ सेल्फी लें रही हैं. वीडियो में तेजप्रताप सूट-बूट में दिखाई दे रहे हैं. वहीं मल्लिका को आप पोल्का डॉट्स वाली ड्रेस में देख सकते हैं. दोनों की केमिस्ट्री पर फैंस काफी कमेंट्स कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: कभी नौकरी करती थीं जैकलीन फर्नांडीज, अब करोड़ों में हैं दौलत, अक्षय-सलमान संग दीं हिट फिल्में

इसके कैप्शन में तेजप्रताप ने लिखा, ‘बहुत जल्द मेरा नया शो आप सभी के बीच आने वाला है. यह एक सस्पेंस से भरपूर शो है, जिसमें हर मोड़ पर आपको कुछ नया और रोमांचक देखने को मिलेगा. तो तैयार रहिए और मेरे इस नए शो को जरूर देखिए.

नेटिजंस ने किए मजेदार कमेंट्स 

एक यूजर ने तेजप्रताप और मल्लिका के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘जलवा तो है भाई. मल्टीटैलेंटेड.’ एक ने लिखा, ‘परफेक्ट जोड़ी.’ एक ने कमेंट किया, ‘भैया जी गर्दा उड़ा दिए.’ कई नेटिजंस ने हार्ट इमोजी और मुस्कुराने वाली इमोजी भी कमेंट की है.

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत के बारे में

तेजप्रताप यादव बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे हैं. 38 वर्षीय तेजप्रताप जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हसनपुर से विधायक हैं. वहीं मल्लिका की बात करें तो 49 वर्षीय एक्ट्रेस ने ‘ख्वाहिश’, ‘मर्डर’, ‘द मिथ’, ‘प्यार के साइड इफेक्ट्स’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों से फैंस के बीच पहचान बनाई है.

ये भी पढ़ें: जैकी श्रॉफ के पिता के लिए छोड़ा अपना घर, अंडरवर्ल्ड के लोगों को देते थे गालियां, जानें सुनील शेट्टी के दिलचस्प किस्से





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *