Headlines

सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM योगी की वॉर्निंग, AIMIM नेता असीम वकार बोले, ‘यूपी में…’


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बकरीद के त्योहार से पहले राज्य में सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर कहा है कि ‘नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए. प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे.’ सीएम योगी ने साफ तौर पर कहा कि यूपी में सड़कों पर नमाज नहीं होगी. मुख्यमंत्री योगी के इस बयान पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शिफ्ट में नमाज के बयान पर एआईएमआईएम नेता असीम वकार ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ का यह बयान एक मुख्यमंत्री का नहीं है. वकार ने उत्तर प्रदेश सरकार पर यह भी आरोप लगाया है कि प्रदेश में साम्प्रदायिकता का राज है.

‘नमाज पढ़नी है, शिफ्ट में पढ़िए, प्यार से मानेंगे ठीक, नहीं तो…’, CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

नमाज शिफ्ट में पढ़ने पर जताया ऐतराज

एआईएमआईएम नेता असीम वकार ने सीएम योगी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश में रहने वाले लोगों को एक हिंदू नजर और एक मुस्लिम नजर से देखते हैं. असीम वकार ने सीएम योगी के नमाज शिफ्ट में पढ़ने के बयान पर ऐतराज जताते हुए कहा है कि, लखनऊ में लखनऊ यूनिवर्सिटी के सामने बड़े हनुमान जी की मंदिर के लिए पूरी सड़क बंद कर दे दी गई है. यह भी कहा कि, सीएम योगी को यह कहना चाहिए की वे सिर्फ हिंदुओं के मुख्यमंत्री हैं मुस्लिमों के नहीं.

कांग्रेस ने सीएम योगी के बयान पर जताई आपत्ति

उधर, कांग्रेस पार्टी ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर आपत्ति दर्ज कराई. सीएम योगी के बयान पर कांग्रेस नेता अभय दुबे शायरान अंदाज में कहा कि ‘राजनीतिक रोटियां सेंकते हैं धर्म की आड़ पर, वो इंसानियत का दर्द क्या जानेंगे.’ उन्होने पूछा कि सीएम योगी आदित्यनाथ कब तक हिंदू-मुसलमान की राजनीति करेंगे. उन्होंने साथ ही दावा किया कि काम की तलाश में 8 करोड़ से अधिक लोगों ने पलायन किया है.  

‘यूपी बन गया अपराध की राजधानी’

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, “आज उत्तर प्रदेश अपराध की राजधानी बन गई है. शिक्षा की स्थिति बद से बदतर हो गई. हेल्थ इंडेक्स की रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश बड़े प्रांतों में सबसे निचले स्तर पर है. उत्तर प्रदेश में न निवेश आ रहा है और न विकास हो रहा है. इस बार उत्तर प्रदेश की जनता आपको माफ नहीं करेगी.”

गंगा नदी में इफ्तार कर हड्डी फेंकने के मामले में 6 और आरोपियों को मिली जमानत, जेल से आएंगे बाहर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *