Headlines

सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा – ‘अगर PM खुद को…’


कांग्रेस से राज्यसभा सांसद और देश के चर्चित वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने DU के एसआरसीसी में पीएम मोदी के संबोधन के बाद आज यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के सत्य निकेतन में हुए हादसे को लेकर निशाना साधा है.

कांग्रेस सांसद सिंघवी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1.30 बजे तीन मंजिला इमारत ढह गई.’ 

मनु सिंघवी बोले- आज छात्र एक पीजी के मलबे में फंसे हुए हैं

इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी के 5 सितंबर को एसआरसीसी कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा, ‘हादसे से बस एक दिन पहले पीएम मोदी DU के एसआरसीसी के एक खास कार्यक्रम में शामिल हुए थे. जहां उन्होंने यूनिवर्सिटी और उसके स्टूडेंट्स की तारीफ की थी. आज साउथ कैंपस के सत्य निकेतन में डीयू के छात्र एक असुरक्षित पीजी बिल्डिंग के मलबे में फंसे हुए हैं.’

उन्होंने कहा, अगर पीएम सच में खुद को डीयू का छात्र मानते हैं, तो शायद उन्हें यह पूछना चाहिए कि बिल्डिंग की सुरक्षा जांच उन छात्रों की सुरक्षा क्यों नहीं कर पाई, जिन्हें सरकार की सुरक्षा की सबसे ज्यादा जरूरत है. 

इमारत गिरने के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है
इधर एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर जनरल एनएस बुंदेला ने कहा है कि सत्य निकेतन में गिरी इमारत वाली जगह पर अभी एनडीआरएफ की दो टीमें बचाव कार्य में लगी हुई हैं. वहीं, दो और टीमों को पास के ही स्टैंडबाय पर रखा गया है. 

उन्होंने कहा, एनडीआरएफ के मौके पर पहुंचने के कुछ देर बाद ही तीन लोगों को बचाया गया. इनमें एक होश में था. जबकि दो बेहोश थे. एनडीआरएफ, स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स, दिल्ली फायर सर्विस और दूसरी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है. इधर, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता स्वयं मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान की निगरानी में जुटी हुई हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *