Headlines

सबसे ज्यादा बार रन आउट, पहले टी20 में शिमरन हेटमायर के नाम अनचाहा रिकॉर्ड


भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टी20 मैच में शिमरन हेटमायर के नाम अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है. लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मैच में उन्हें श्रेयस अय्यर ने रनआउट कर दिया. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार रन आउट होने वाले कैरेबियाई बल्लेबाज का रिकॉर्ड पहले से हेटमायर के नाम था. यह कुल छठी बार रहा जब हेटमायर इस फॉर्मेट में रन आउट हुए हैं.

शिमरन हेटमायर का रन आउट विवादित भी रहा. फैसले के बाद उन्हें आपत्ति व्यक्त करते भी देखा गया. दरअसल सफेद रेखा पार होने के बावजूद हेटमायर का बल्ला हवा में था, इसलिए उन्हें रन आउट करार दिया गया.

हेटमायर के नाम अनचाहा रिकॉर्ड

हेटमायर टी20 में वेस्टइंडीज के सबसे ज्यादा बार रन आउट होने वाले बल्लेबाज हैं. वह अब तक कुल 6 बार रन भागते हुए अपना विकेट खो चुके हैं. उनके बाद इस लिस्ट में आंद्रे फ्लेचर, लेंडल सिमंस, शाई होप, अकील हुसैन, सुनील नरेन और आंद्रे रसेल का नाम आता है. ये सभी बल्लेबाज टी20 में चार-चार बार रन आउट हो चुके हैं.

  • 6 रनआउट – शिमरन हेटमायर
  • 4 रनआउट – आंद्रे फ्लेचर
  • 4 रनआउट -लेंडल सिमंस
  • 4 रनआउट – शाई होप
  • 4 रनआउट – अकील हुसैन
  • 4 रनआउट – सुनील नरेन
  • 4 रनआउट – आंद्रे रसेल

हेटमायर ने पारी की अपनी पहली ही गेंद पर चौका लगा दिया था, लेकिन अगली ही गेंद पर रनआउट होकर वापस ड्रेसिंग रूम लौट गए. यह टी20 में दूसरी बार है जब हेटमायर भारत के खिलाफ किसी मैच में रनआउट हुए हैं. उन्हें भारत में खेलना काफी पसंद है, उनका भारत में टी20 औसत करीब 30 को छू रहा है. हेटमायर ने अब तक भारत में खेली 17 पारियों में कुल 467 रन बनाए हैं, जिनमें तीन अर्धशतकीय पारी भी शामिल हैं.

भारत-वेस्टइंडीज पहले टी20 मैच के हाल पर नजर डालें तो कप्तान शाई होप ने 37 गेंद में 52 रन की पारी खेली. उनके अलावा शेरफान रदरफोर्ड ने पारी को संभाला और इकाना स्टेडियम में खूब चौके-छक्के लगाए.

यह भी पढ़ें:

अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *