भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रही हैं. घर के अंदर उन्हें अपने पिता की हेल्थ को लेकर हर हफ्ते अपडेट मिलता है. आम्रपाली दुबे की तबीयत ठीक नहीं है. किडन खराब होने की वजह से उनका रोज डायलिसिस चल रहा है.
आम्रपाली दुबे ने जब शो में एंट्री ली थी तब उन्होंने शो के मेकर्स के सामने ये शर्त रखी थी कि घर के अंदर उन्हें उनके पिता की हेल्थ को लेकर हर हफ्ते अपडेट मिलती रहेगी. शो में अक्सर आम्रपाली को अपनी फैमिली के बारे में बात करते हुए सुना जाता है. आम्रपाली की बहन आंचल पेरेंट्स का ख्याल रख रही हैं.
बिग बॉस के घर में आम्रपाली को काफी पसंद किया जा रहा है. शो में वो बेबाकी से अपनी राय रख रही हैं. साथ ही एक्टिवली हर टास्क में हिस्सा ले रही हैं. आम्रपाली शो में काफी मैच्योर भी नजर आ रही हैं.
निरहुआ संग उड़ती हैं अफेयर की अफवाह
हाल ही में आम्रपाली ने अपने को-एक्टर निरहुआ संग अफेयर की अफवाहों पर भी रिएक्ट किया है. उन्होंने निरहुआ को अच्छा दोस्त बताया. आम्रपाली ने बताया कि जब उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में एंट्री ली उसके बाद निरहुआ से दोस्ती हुई. उन्होंने 2014 में निरहुआ के अपोजिट फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया. साथ ही आम्रपाली ने बताया कि निरहुआ उन्हें मनाते हैं कि अच्छा पार्टनर देखकर आम्रपाली को अब शादी कर लेनी चाहिए.
बिग बॉस से पहले आम्रपाली को शो ‘भोजपुरी बवाल’ में देखा गया था. इस शो में भी आम्रपाली को पसंद किया गया. उन्होंने शो बताया था कि वो मां बनना चाहती हैं. आम्रपाली का कहना था कि उन्हें शादी नहीं करनी है, वो सिर्फ मां बनना चाहती हैं. वो बच्चा गोद लेना चाहती हैं. उन्होंने बच्चा गोद लेने का प्रोसेस भी शुरू कर दिया था. आम्रपाली के घर वाले उनके इस डिसिजन में साथ हैं.
