नौकरी करना इन दिनों किसी मुश्किल से कम नहीं है. जिस तरह से महंगाई का दौर बढ़ रहा है और कंपनियां कॉस्ट कटिंग के नाम पर कर्मचारियों को निकाल रही हैं, ऐसे डर के माहौल में नौकरी करना बड़ा ही पेचीदा है. ऐसे में एक महिला ने गूगल की अपनी करोड़ों की नौकरी को छोड़कर दुबई शिफ्ट होने का प्लान बनाया और परिवार के साथ शिफ्ट भी हो गई. इस महिला का नाम है तनु पुरी जिसने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इस बारे में बताया है.
क्यों छोड़ी करोड़ों की नौकरी?
सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तनु पुरी नाम की एक महिला ने बताया है कि उन्होंने शिकागो से गूगल की नौकरी छोड़कर दुबई जाने का फैसला किया और शिफ्ट हो गईं. उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि वो गूगल में 2.7 करोड़ सालाना पैकेज की नौकरी कर रही थीं और जिंदगी पूरी तरह से परफेक्ट थी, उनके पास भविष्य के लिए फाइनेंशियल सिक्योरिटी थी. लेकिन फिर भी छुट्टियों पर जाने के लिए भी परमिशन लेना पड़ती थी. फिर समय आया ले-ऑफ का और 10 सालों की सिक्योरिटी एक ईमेल ने छीन ली.
अपनी मर्जी से जीना थी जिंदगी
इसके बाद तनु ने बताया कि वो और उनके पति अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जीना चाहते थे. दुबई में नौकरी और शिकागो की लाइफ भी परफेक्ट थी. लेकिन वो अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जीना चाहती थीं, जिसके चलते उन्होंने दुबई में शिफ्ट होने के बारे में सोचा. ये कोई बैकअप प्लान नहीं थी, खुद की चॉइस थी. फैसला थोड़ा मुश्किल था, लेकिन इसे सोची- समझी प्लानिंग ने आसान बना दिया.
सोशल मीडिया रिएक्शन
तनु पुरी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग भी रिएक्शन दे रहे हैं. कई लोग तनु और उनके परिवार के इस फैसले की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कई लोग हैं जो इसे बेवकूफी भरा फैसला भी बता रहे हैं. हालांकि तनु पुरी ने खुद लोगों के दोनों ही तरीके के कमेंट्स का स्वागत किया है. उन्होंने एक अन्य वीडियो शेयर कर बताया कि ये फैसला उन्होंने खुद किया है. उन्होंने अपनी होप्स को नहीं छोड़ा और बस इस फैसले के साथ आगे बढ़ गईं.
