Headlines

सम्राट सरकार का एक्शन! 1274 वांटेड गिरफ्तार, 1328 अपराधियों की संपत्ति जब्त


बिहार की सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन दिखा है. राज्य सरकार की अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को अमलीजामा पहनाते हुए सभी जिलों में विशेष अभियान चलाते हुए 1328 अपराधियों की संपत्ति की कुर्की की गई है. शुक्रवार (18 सितंबर, 2026) को बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई. 

बताया गया कि बिहार के सभी जिलों में 6 से 10 सितंबर तक पुलिस अधीक्षक और वरीय पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया. इसमें जिले में लंबित वारंट का निष्पादन किया गया. 3854 अपराधियों के घरों पर इश्तेहार चस्पा किए गए.

सबसे अधिक अररिया में वारंट का निष्पादन

चलाए गए इस अभियान के दौरान कोर्ट से जारी 17 हजार 259 वारंट एवं अनुसंधानकर्ता के स्तर से कांडों में प्राप्त 1099 वारंट सहित 18 हजार 358 वारंट का निष्पादन किया गया. इसमें पांच जिले सबसे आगे रहे, जिसमें अररिया में 1411, दरभंगा में 1005, नालंदा में 998, सीवान में 984 और किशनगंज में 848 वारंट का निष्पादन किया गया.

इसके साथ ही सीवान में 439, अररिया में 401, कटिहार में 279, सारण में 264 और मोतिहारी में 223 इश्तेहार का निष्पादन हुआ. वहीं कुर्की के निष्पादन की बात की जाए तो इसमें पांच प्रमुख जिले अररिया, मधुबनी, छपरा, सीवान और किशनगंज शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- पप्पू यादव से मिले खेसारी लाल, बाढ़ पीड़ितों की करेंगे मदद, क्या प्लान बना?

दो दिन चला समकालीन अभियान

दूसरी ओर राज्य में विधि-व्यवस्था प्रभाग के स्तर से जारी विशेष निर्देश के बाद सभी जिलों में 15 और 16 सितंबर को विशेष समकालीन अभियान चलाया गया. इसके तहत राज्यभर में करीब 62 हजार 806 वाहनों की चेकिंग की गई. 6563 वाहनों से 98 लाख 87 हजार 340 रुपये का जुर्माना वसूला गया. वहीं 1274 वांछित अभियुक्तों और 715 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया. 

अवैध हथियार भी किए गए जब्त

अलग-अलग कांडों में शामिल 153 वाहन जब्त किए गए. चेकिंग के दौरान 10 हजार 830 लीटर देसी और 8 हजार 542 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई. 9 अपह्रत और 9 नाबालिग बच्चों को बरामद किया गया. समकालीन अभियान के दौरान पटना, नालंदा, भागलपुर, नवगछिया, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, पूर्णिया और किशनगंज में 19 अवैध हथियार भी जब्त किए गए.

यह भी पढ़ें- बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *