Headlines

सम्राट होंगे साइड, चिराग पासवान बनेंगे मुख्यमंत्री! LJPR के दावे से खलबली


बिहार में नीतीश कुमार लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे और उनके हटने के बाद अभी बीजेपी के सम्राट चौधरी सीएम हैं. अब सम्राट चौधरी का कार्यकाल कितना लंबा होगा ये तो आगे पता चलेगा लेकिन एनडीए में शामिल चिराग पासवान की पार्टी के एक दावे से खलबली मच गई है. 

चिराग को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प

शुक्रवार (04 सितंबर, 2026) को पार्टी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजू तिवारी ने कहा, “हमको पूरा विश्वास है कि हम अपने नेता चिराग पासवान के नेतृत्व में दिन प्रतिदिन आगे आएंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में हम सब कार्यकर्ता संकल्प लेते हैं कि हम अपनी पार्टी की सरकार बनाएंगे… और चिराग पासवान को जो मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प हमलोग पहले से लेकर चल रहे हैं उसको पूरा करेंगे.”

प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘चिराग होंगे मुख्यमंत्री’

राजू तिवारी के अलावा शुक्रवार को मीडिया के सवालों के जवाब में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने भी बड़ा ऐलान करते हुए कहा, “2029 या 2030 में जो भी चुनाव होना है और बिहार में जब हमारी पार्टी नंबर वन होगी तो स्वाभाविक है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान मुख्यमंत्री होंगे.”

इस पर एनडीए में तेज हो सकती है सियासत

अब देखना होगा कि चिराग की पार्टी के नेताओं की ओर से आए इस बयान पर बीजेपी की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है. एलजेपी रामविलास के नेताओं की ओर से आई इस तरह की प्रतिक्रिया पर एनडीए में सियासत तेज हो सकती है.

यह भी पढ़ें- ‘तिलचट्टा पार्टी को सपोर्ट कर रहे, राहुल गांधी चाहते हैं कि…’, गिरिराज सिंह का हमला

पार्टी का आज पटना में था कार्यक्रम

दरअसल, आज (शुक्रवार) पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में स्वागत समारोह कार्यक्रम था. इस मौके पर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक और बिहार से आने वाले पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी उपस्थित रहे. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया.

यह भी पढ़ें- लालू ने दी जन्माष्टमी की बधाई, ‘सत्ता में बैठे आज के कंस…’, VIDEO देखिए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *