Headlines

सांप की तरह सड़क पर लहरा रहा था DJ गाड़ी, दर्दनाक हादसे का वीडियो वायरल


सोशल मीडिया पर कई बाइक और कार के खतरनाक स्टंट वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं. आपने भी ऐसे कई वीडियोज देखे होगें, जिसमें लोग गाड़ियों पर या गाड़ियों से अलग-अलग करतब करते दिखाई देते हैं. लेकिन हाल ही में राजस्थान से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसको देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. दरअसल वीडियो में एक DJ गाड़ी सड़क पर लहराते हुए दिखाई देती है. थोड़ी देर बाद अचानक गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने पर वह बेकाबू हो जाती है. जिसकी वजह से वह सड़क के पास जाकर पलट जाती है.

हादसे में हुई एक व्यक्ति की मौत

वायरल वीडियो में पहले तो DJ गाड़ी में गाने बजते हुए दिखाई देते हैं और गाड़ी भी सड़क पर सांप की तरह स्टंट करते हुए दिखाई देती है. लेकिन बाद में अचानक कब यह स्टंट एक व्यक्ति के मौत की वजह बन जाता है पता ही नहीं चलता. बताया जा रहा है कि इस हादसे में बंटी प्रजापति नाम के एक युवक की मुत्यु भी हो गई है. केवल DJ गाड़ी ही नहीं उसके पीछे चल रही दूसरी कार भी उसी प्रकार सड़क पर स्टंट करते हुए दिखाई दे रही थी.

 

मौत को दी दावत

वीडियो देख लोगों का कहना है कि यह हादसा नहीं होता अगर गाड़ी को इस प्रकार से चलाया नहीं जाता. ऐसे हादसे केवल लोगों की गलती की वजह से ही होती है. ज्यादा हीरो बनने की कोशिश यमराज के दर्शन करवा देती है. वहीं अगर यह हादसा नहीं होता, तो भी ऐसी वीडियो लोगों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करती है. जिसकी वजह से कोई दूसरा अपनी जान गवा सकता है. एक छोटी सी गलती भी आपकी जान ले लेती है. थोड़े समय का मजा जिंदगीभर का दूख दे जाता है.

यह भी पढ़ेंः खराब सड़क के चलते 11 किमी तक खाट पर ढोया मरीज- भड़के यूजर्स

युजर्स कर रहे कमेंट्स

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर दुख व्यक्त कर रहे हैं. वीडियो पर एक युजर ने कमेंट किया है कि मौत से खेलना कितना भारी पड़ता है देख लो, मस्ती करना एक की मौत का कारण बन गया. वहीं दूसरे युजर ने कमेंट किया कि गाड़ी को अगर लहराओगे तो वो तो गिरेगी ही. इस वीडियो से यह भी पता चलता है कि कैसे थोड़ी देर का मजा आपकी जान तक ले सकता है.

यह भी पढ़ेंः CM विजय ने बुजुर्ग महिला को गिफ्ट किया हजारों का चश्मा- वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *