Headlines

सावन के अंतिम सोमवार गौरीशंकर मंदिर में आस्था का सैलाब, गूंज रहा ‘हर-हर महादेव’


सावन की अंतिम सोमवारी पर राजधानी पटना के खुसरूपुर प्रखंड स्थित बैकटपुर के प्रसिद्ध बैकुण्ठधाम गौरीशंकर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए देर रात से ही भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई, जो सुबह तक करीब 2 किलोमीटर लंबी हो गई.

रात करीब 1 बजे से सुबह 9 बजे तक मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनी रही. दूर-दराज से पहुंचे भक्त घंटों कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए. इस दौरान पूरा इलाका ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजता रहा.

यह भी पढ़ें- बिहार: मधेपुरा के मंदिर में सावन के सोमवार पर भगदड़, कई श्रद्धालु घायल

रात से ही शुरू हो गई थी श्रद्धालुओं की कतार

सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर मंदिर में सुबह से ही विशेष उत्साह देखने को मिला. भगवान गौरीशंकर के जलाभिषेक और दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु रात से ही मंदिर पहुंचने लगे थे. जैसे-जैसे सुबह हुई, भक्तों की संख्या बढ़ती चली गई और कतार मंदिर परिसर से बाहर तक पहुंच गई.

‘हर-हर महादेव’ से भक्तिमय हुआ माहौल

मंदिर के आसपास लगातार ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारे सुनाई देते रहे. श्रद्धालुओं में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला. कई भक्त घंटों इंतजार के बावजूद पूरी श्रद्धा के साथ कतार में खड़े रहे.

सुरक्षा में मुस्तैद रही खुसरूपुर पुलिस

भारी भीड़ को देखते हुए खुसरूपुर थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही. मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन और जलाभिषेक के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.

आस्था के महासागर में बदला बैकटपुर

सावन की अंतिम सोमवारी पर बैकटपुर का गौरीशंकर मंदिर आस्था के महासागर में तब्दील नजर आया. रात से सुबह तक उमड़ी भीड़ ने भगवान शिव के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और उत्साह को दिखाया. भक्तों ने लंबी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की.

यह भी पढ़ेंं- भरत तिवारी के परिवार से देर रात मिले पवन सिंह, कहा- ‘न्याय दिलाकर रहूंगा’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *