हल्की बारिश के चलते दूसरा सेशन जल्दी समाप्त हो गया है. जल्द तेज बारिश की संभावना है, इसलिए टी-ब्रेक जल्दी ले लिया गया है. भारत ने 131.2 ओवर के खेल में 8 विकेट के नुकसान पर 478 रन बना लिए हैं. ध्रुव जुरेल अपने टेस्ट करियर के दूसरे शतक से महज 5 रन दूर हैं. उनके साथ मोहम्मद सिराज क्रीज पर डटे हुए हैं.
