सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को हैरान भी कर दिया है और गुस्से से भर भी दिया है. आमतौर पर मां को ममता की मूर्ति कहा जाता है, लेकिन इस वीडियो में एक मां का ऐसा रूप देखने को मिला जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया. दावा किया जा रहा है कि बेटी ने ससुराल में सास-ससुर के लिए खाना बनाने से मना किया, तो मां खुद उसके ससुराल पहुंच गई और फिर जो हुआ उसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी. वीडियो में दिख रहा है कि मां अपनी ही बेटी पर लकड़ी से लगातार हमला कर रही है और बेटी दर्द से चीखते हुए रहम की भीख मांग रही है.
ससुराल में घुसकर शुरू कर दी पिटाई
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला हाथ में कपड़े धोने वाली लकड़ी लिए अपनी बेटी को बेरहमी से मार रही है. लड़की पलंग पर पड़ी है और खुद को बचाने की कोशिश कर रही है, लेकिन मां लगातार उस पर वार करती जा रही है. कमरे में मौजूद एक शख्स बीच-बचाव करने की कोशिश करता है, लेकिन हालात काबू में आते नजर नहीं आते.
बहु ने सास ससुर के लिए खाना नहीं बनाया
मौके पर पहुंच गई मां और बेटी को रख के तोड़ा ,, धन्य है ऐसी मां 🙏 pic.twitter.com/oW87yhGkVF— TANVIR RANGREZ (@virjust18) April 18, 2026
दावा क्या किया जा रहा है
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि लड़की ने अपने ससुराल में खाना बनाने से इनकार कर दिया था. इसी बात से नाराज होकर उसकी मां वहां पहुंची और गुस्से में आकर बेटी की पिटाई कर दी. हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो ने लोगों को चौंका जरूर दिया है. हालांकि एबीपी लाइव वायरल हो रहे वीडियो और दावे की पुष्टि नहीं करता है. खबर केवल वीडियो को लेकर हो रहे दावे के आधार पर लिखी गई है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: झप्पर में घुस गया था जहरीला दानव, लड़के ने डेयरिंग दिखा नंगे हाथ से ही पकड़ लिया
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है. लोग इस घटना को बेहद शर्मनाक बता रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एक मां अपनी ही बेटी के साथ ऐसा कैसे कर सकती है. कुछ यूजर्स ने इसे घरेलू हिंसा का मामला बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की, तो कुछ ने कहा कि चाहे गलती किसी की भी हो, इस तरह मारपीट करना गलत है. वहीं कई लोग वीडियो की सच्चाई पर भी सवाल उठा रहे हैं और पूरी जानकारी सामने आने की मांग कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Kota Viral Video : लड़के ने सुतली बम जला मगरमच्छों पर फेंका! धमाका सुन तिलमिला गए पानी के दरिंदे, वीडियो वायरल
