- कतरन बाजार, सदर बाजार में घरेलू सामान, कपड़ा सस्ता मिलता है।
Cheapest Shopping Place in Delhi: आज के समय में महंगाई ने सभी का जीना मुश्किल कर दिया है. राशन, कपड़े, रोजमर्रा की जरूरतों के सामान से लेकर हर एक चीज पहले से काफी महंगी हो गई है. ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसे कोई ऐसी जगह के बारे में पता चल जाए जहां पर सस्ता और अच्छा सामान मिलता हो. राजधानी दिल्ली में शॉपिंग करने लोग दूसरे राज्यों से आते हैं, क्योंकि यहां पर कुछ ऐसी फेमस मार्केट हैं, जहां कम रेट में बेहतर सामान मिल जाता है. क्या आप जानते हैं दिल्ली की इन बाजार में आप 100 रुपये में भी अच्छी शॉपिंग कर सकते हैं.
1.गांधी नगर मार्केट
गांधी नगर मार्केट को एशिया के सबसे बड़े रेडीमेड कपड़ों के बाजारों में गिना जाता है. यहां पर आपको कई सारी चीजें आराम से मिल जाएंगी जैसे…
- शर्ट
- जींस
- टी-शर्ट
- बच्चों के कपड़े
कई दुकानों पर 50 से 100 रुपये के बीच में ही शर्ट और टी-शर्ट मिल जाती हैं.
कुछ मिनट की जल्दबाजी पड़ सकती है भारी, बंद रेलवे फाटक पार करने पर हो सकती है जेल और लगेगा जुर्माना
2.सरोजनी नगर मार्केट
ये मार्केट इतनी फेमस है कि इसके चर्चे दूर-दूर तक किए जाते हैं. लोग इस मार्केट में शॉपिंग करने दूसरे बड़े राज्यों से भी आते हैं, क्योंकि यहां पर सिर्फ सस्ते कपड़े ही नहीं, बल्कि ज्वेलरी, फुटवेयर, मेकअप, घरेलू सामान भी बहुत ही कम कीमत पर आसानी से मिल जाता है. अगर आपको फैशनेबल कपड़े खरीदने हैं तो सरोजनी नगर मार्केट आपके लिए बेस्ट है, यहां पर आपको 100 रुपये में ट्रेंडी टॉप्स,शर्ट, समर ड्रेसेस से लेकर कई सारे आउटफिट मिल जाएंगे.
नजदीक मेट्रो स्टेशन- सरोजनी नगर
ध्यान रखें- सोमवार को बाजार बंद रहता है.
3.जनपथ मार्केट
कनॉट प्लेस के पास स्थित जनपथ मार्केट में आपको बहुत ही बेहतरीन सामान मिल जाएगा. यहां पर गुजराती और तिब्बती मार्केट का आकर्षण देखने को मिलता है.
यहां आपको मिलेंगा जैसे…
- एथनिक बैग
- जंक ज्वेलरी
- कुर्तियां
- टॉप
- जींस
- ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी
- होम डेकोर आइटम
आपको यहां 100 रुपये में झुमके, चोकर, ब्रेसलेट और हैंडबैग आसानी से मिल जाएंगे
नजदीक मेट्रो स्टेशन- जनपथ और राजीव चौक
4.कतरन बाजार
अगर आप खुद डिजाइनिंग करते हैं या सप्लाई करवाते हैं तो मंगोलपुरी का कतरन बाजर आपके लिए अच्छा ऑप्शन है.
- यहां आपको कॉटन फैब्रिक
- रेयॉन
- सिल्क
- नेट
- लटकन
- लेस मिल जाएगा.
यहां पर आपको कपड़े 20 से 50 रुपये प्रति मीटर मिल जाएंगे.
नजदीक मेट्रो स्टेशन-पीरागढ़ी
ध्यान रखें- हर बाजार महीने की हर 28 तारीख को बंद रहता है.
शादी के बाद ये एक दस्तावेज बदल देगा कई मुश्किलें, जानें मैरिज सर्टिफिकेट के बड़े फायदे
5.सदर बाजार
दिल्ली का सदर बाजार भी बहुत फेमस है. यहां बहुत ही कम कीमत में आपको हर एक समान मिल जाएगा जैसे…
- क्रॉकरी
- खिलौने
- घरेलू सामान
- ज्वेलरी
- मेकअप प्रोडक्ट
यहां पर आपको 100 रुपये में किचन से लेकर रोजमर्रा के इस्तेमाल होने वाले सामान मिल जाएंगे.
नजदीक मेट्रो स्टेशन- रामकृष्णा आश्रम मार्ग
ध्यान रखें- रविवार को यहां पर पटरी मार्केट में सामान और सस्ता मिलेगा.
खरीदारी के दौरान रखें इन बातों का ध्यान
- सामान खरीदते समय दाम कम करने की कोशिश करें.
- मोलभाव करने से सामान और सस्ता मिल सकता है.
- भीड़भाड़ वाली जगह पर अपने सामान का खास ध्यान रखें.
- बच्चों को ले जाने से बचें.
