कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर हिंसा पर नया VIDEO साझा किया है. इस दौरान पार्टी ने BJP नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए है. दरअसल वीडियो में एक युवक खुद पर कार्रवाई न होने का दावा कर रहा है. वीडियो में युवक कह रहा है, “मैंने सिर फोड़ा लेकिन जेल तक नहीं गया. कपिल मिश्रा मेरे बड़े भाई है.” अब इस वीडियो पर सीजेपी ने कार्रवाई की मांग करते हुए सवाल खड़े कर दिए हैं.
सीजेपी ने वीडियो शेयर कर लिखा, “यह व्यक्ति खुलेआम स्वीकार कर रहा है कि उसने जंतर-मंतर पर लोगों पर हमला किया था और बीजेपी नेताओं ने बाद में उसे पुलिस कार्रवाई से छूट दिलवाई.” सीजेपी ने दिल्ली पुलिस से सवाल पूछते हुए कहा, “कार्रवाई करने से पहले किसी को और कितना खुलेआम कुबूल करना होगा?”
This guy is openly admitting that he attacked people at Jantar Mantar and that BJP leaders provided him immunity from police action afterwards.
How much more openly does someone have to admit it before @DelhiPolice takes action? pic.twitter.com/3nki1h9PaH
— Cockroach Janta Party – CJP (@Cockroachisback) September 3, 2026
वीडियो में युवक कर रहा ये बड़ा दावा
वीडियो में युवक द्वारा दावा किया जा रहा है, “नीशू के बाप का हम सर फोड़े. इसमें हाफ मर्डर की धारा 307 लगती है. उसके सिर पर सात टांके लगे हुए थे. बंदा मरने की स्थिति में एंबुलेंस से जा रहा था. उसकी बेटी थाने के बाहर खड़े होकर कह रही थी कि अगर मेरे बाप को इंसाफ नहीं मिला तो हम जहर खाकर मर जाएंगे.”
इस पर उसने दावा किया, “हम तो जेल भी नहीं गए. हम रात भर घूम रहे थे. एक तो बालाजी, हनुमान जी की कृपा है दूसरा कपिल मिश्रा अपने बड़े भाई हैं. लोग कहते हैं कपिल मिश्रा का कॉल आ गया छोड़ दिया गया.” युवक ने आगे बताया, “कपिल मिश्रा-चिराग पासवान बड़े भईया हैं. मोदी जी भी अपने बड़े भाई हैं. सबका सपोर्ट है.”
युवक के दावे पर अरविंद केजरीवाल ने उठाए सवाल
अरविंद केजरीवाल ने इस युवक के वीडियो पर सवाल खड़े कर दिए हैं. केजरीवाल ने लिखा, “ये वीडियो आपको जरूर जरूर देखना चाहिए. आपका खून खौल उठेगा. क्या भगत सिंह जैसे वीरों ने इसलिए कुर्बानी दी थी कि एक दिन देश को ऐसा प्रधान मंत्री मिलेगा जो सरे आम ऐसे गुंडों को बचाएगा?”
दिल्ली वालों को मिला लंबा वीकेंड, 11 सितंबर को सब कुछ बंद, उपराज्यपाल का ऐलान
