Headlines

सीएम योगी ने बोली फर्राटेदार अंग्रेजी, वीडियो देख दंग रह गए यूजर्स


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने बेबाक अंदाज और त्वरित एक्शन के लिए जाने जाते हैं. इतना ही नहीं, अपनी संस्कृति और भाषा को लेकर भी वो काफी उत्सुक रहते हैं और हर वो मुमकिन कोशिश करते दिखाई देते हैं जिससे इन्हें बढ़ावा मिले. लेकिन हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें योगी आदित्यनाथ फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो एक कार्यक्रम का है जहां सीएम योगी एक सभा को संबोधित कर रहे थे.

योगी आदित्यनाथ ने बोली अंग्रेजी

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के एक कार्यक्रम के दौरान अंग्रेजी में भाषण देते दिखाई दे रहे हैं. योगी आदित्यनाथ को आमतौर पर हिंदी बोलते और सनातन संस्कृति का पालन करते हुए देखा जाता है, ऐसे में उनका मंच से अंग्रेजी में बोलना लोगों को काफी हैरान कर रहा है. इतना ही नहीं, सोशल मीडिया यूजर्स भी उनका ये अंदाज देखकर हैरान हैं और तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

एक भाषण के दौरान इंडस्ट्री को लेकर कही ये बात

वीडियो में योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि हम 2047 की इंडस्ट्री को आज ही अमल में लाएंगे. भाषण को लेकर दावा किया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ अपने भाषण में उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्री के बढ़ावे को लेकर चर्चा कर रहे थे और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को साथ जोड़ने के लिए उन्होंने अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल किया. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें:  नेवले के साथ खेल रही थी बच्ची, प्यारा वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, हमारे सीएम को अंग्रेजी आती है पता नहीं था

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अरे योगी बाबा अंग्रेजी भी बोलते हैं. एक और यूजर ने लिखा…अपने सीएम को अंग्रेजी में बोलता देख हैरान हूं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…हमारे सीएम को अंग्रेजी भी आती है हमें पता नहीं था.

यह भी पढ़ें: रेलवे की बेडशीट ओढ़कर बाजार घूमते दिखे लोग? VIDEO वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *