सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कॉरपोरेट इवेंट के दौरान सूमो पहलवान ने मौजूद लोगों को रिंग में उतरकर मुकाबला करने की चुनौती दी. भीड़ में मौजूद एक शख्स ने हिम्मत दिखाते हुए पहलवान को चुनौती स्वीकार की, लेकिन कुछ ही सेकंड में पहलवान ने उसे रिंग से बाहर धकेल दिया. इस दिलचस्प मुकाबले का वीडियो कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
पहलवान ने भीड़ को दी चुनौती
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इवेंट पर एक सूमो रिंग बनाई गई थी, जहां एक भारी-भरकम कद-काठी वाला सूमो पहलवान एक सूमो पोशाक में मौजूद था. कार्यक्रम के दौरान पहलवान ने वहां मौजूद लोगों को अपने साथ मुकाबला करने के लिए चुनौती देना शुरू किया. शुरुआत में भीड़ में हलचल मच गई, लेकिन कुछ देर बाद एक शख्स हिम्मत जुटाकर आगे आया और मुकाबले के लिए तैयार हो गया.
पहलवान ने दिखाई अपनी ताकत
जैसे ही मुकाबला शुरू हुआ, पहलवान ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए सामने वाले शख्स को हल्के में ले लिया. कुछ ही सेकंड में बड़ी मशक्कत के बाद पहलवान ने उसे पूरी ताकत से धक्का देकर रिंग से बाहर कर दिया. यह पूरा नजारा इतनी तेजी से हुआ कि आसपास खड़े लोग हैरान रह गए और तालियां बजाते हुए हंसने लगे.
वीडियो हुआ वायरल
इस दिलचस्प मुकाबले को कई लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. यूज़र्स इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कई लोग सूमो पहलवान की ताकत की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ यूज़र्स इस मजेदार पल को देखकर हंसी नहीं रोक पा रहे. वीडियो पर लगातार लाइक्स और कमेंट्स की संख्या बढ़ती जा रही है.
यह भी पढ़ेंः गुरुग्राम में बाढ़ के बीच कार की छत पर काम करता दिखा शख्स, वीडियो वायरल
यूजर्स के कमेंट
इस वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देने लगे. एक यूजर ने मजेदार अंदाज़ में लिखा, अक्षय सर का सीन याद आ गया, तो वहीं एक अन्य यूजर ने चौंकते हुए कमेंट किया, ये तो छत्तू राम है. कुछ यूजर्स ने मुकाबले को लेकर दिलचस्प राय भी दी, जैसे एक यूजर ने लिखा शरीर का वजन भी मायने रखता है. कुल मिलाकर, यूजर्स इस वीडियो को खूब एन्जॉय कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
यह भी पढ़ेंः मॉल में पापा की परियों के बीच छिड़ा युद्ध, बाल नोच नोचकर पीटा
