नीट पेपर लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सरकार से आश्वासन मिलने के बाद अपना अनशन खत्म कर दिया है. केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह द्वारा गुरुवार (23 जुलाई) की देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वांगचुक से मुलाकात के बाद खत्म कराया गया. दोनों मंत्रियों ने वांगचुक को सरकार की ओर से आश्वासन दिया.
वांगचुक के भूख हड़ताल खत्म करने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया सामने आई है. सीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा एवं डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मुलाकात कर विद्यार्थियों से जुड़े विषयों पर सरकार का स्पष्ट दृष्टिकोण और समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की. इसके उपरांत वांगचुक जी ने अपना अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया.
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @JPNadda जी एवं डॉ. @DrJitendraSingh जी ने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में श्री सोनम वांगचुक जी से भेंट कर विद्यार्थियों से जुड़े विषयों पर सरकार का स्पष्ट दृष्टिकोण और समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इसके उपरांत श्री वांगचुक जी ने अपना… pic.twitter.com/MB69vyO1Yy
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) July 24, 2026
वांगचुक की भूख हड़ताल खत्म होने पर क्या बोलीं रेखा गुप्ता?
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “सोनम वांगचुक का यह फैसला छात्रों के हितों के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता में उनके विश्वास को दर्शाता है. सरकार ने बार-बार स्पष्ट किया है कि पेपर लीक जैसी घटनाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी. परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए आवश्यक सुधार किए जाएंगे तथा इस विषय पर संसद में विस्तृत चर्चा के माध्यम से सार्थक समाधान सुनिश्चित किए जाएंगे.
उन्होंने आगे लिखा, “देश के युवाओं के हितों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है. जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है. भारत की युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है और देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले प्रत्येक दोषी को दंड दिया जाएगा.”
जंतर-मंतर मे खाना ले जा रहे युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया? दावों पर दिल्ली पुलिस की सफाई
