पर्यावरण एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के हाउस अरेस्ट के दावों के बीच उनका एक वीडियो सामने आया है. उन्होंने एक्स पर इस वीडियो को साझा किया है. उन्होंने एक्स पोस्ट करते हुए लिखा है कि नजरबंदी का तीसरा दिन. क्या यह सच में नजरबंदी है? कानून और व्यवस्था के साथ मेरा एक प्रयोग, सुप्रीम कोर्ट के हमारे वकीलों ने हमसे पूछा है कि क्या यह सच में 60 दिन की नजरबंदी है.
उन्होंने आगे कहा कि मैंने दावा किया था या फिर यह सिर्फ अपने घर पर रहने की सलाह है. जैसा कि लद्दाख के डिजीपी ने ट्वीट किया था. चूंकि मजिस्ट्रेट का आदेश स्पष्ट नहीं है. इसलिए हमने वीडियो के जरिए एक प्रयोग किया. इसका नतीजा यह रहा. आपकी क्या राय है? क्या दुनिया का सबसे बड़े लोकतंत्र में एक अच्छी सरकार को अपनी मनमर्जी चलाने के लिए कानूनों को तोड़ मरोड़ देना चाहिए.
DAY 3 OF HOUSE ARREST Is this really house arrest !? My Experiment with law & disorder…! Our lawyers from Supreme Court asked us if it’s is really a house arrest of 60 days as I had claimed or just ‘an advice to stay at his residence’ as the DGP Ladakh tweeted. Since the order from the magistrate is vague so we went for a videographed experiment… Here is the result! What’s your opinion! Should a good government in the world’s largest democracy twist laws to suit their whims…! @rashtrapatibhvn @narendramodi @AmitShah @RahulGandhi
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) November 13, 2026
इधर, सोनम वांगुचक ने जो वीडियो जारी किया, उसमें उनके हाथ मजिस्ट्रेट की कॉपी है. इसमें उनके मूवमेंट पर रोक लगाई गई है, लेकिन इसे हाउस अरेस्ट नहीं कहा है. इसके बाद वांगचुक बाहर जाते हैं. वो एक पुलिसकर्मी से पूछते हैं कि क्या मुझे जाने की इजाजत है. सुप्रीम कोर्ट ने हमसे पूछा है.
वीडियो रिकॉर्ड कर भेजना है: सोनम वांगचुक
उन्होंने कहा है कि अगर रोक रहे हैं, या नहीं रोक रहे हैं, इसको रिकॉर्ड करके भेजना है. इसके बाद उनके और पुलिस में कर्मी के बीच बातचीत होती है. इसमें वह कहते हैं कि आप मुझे रोक सकते हैं. इसपर पुलिसकर्मी पूछते हैं कि आप वीडियो क्यों बना रहे हैं. हमें सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने वीडियो मांगा है. हो सकता है कि वो नहीं रोकते होंगे. आप ऐसा क्यों कह रहे हैं. यह बात सोनम वांगचुक ने पुलिसकर्मी को पूछने पर बताई.
वीडियो पर पुलिस ने बोला- हां हम रोक रहे हैं
इसके बाद सहज भाव से सोनम वांगचुक पुलिसकर्मियों से कहते हैं कि आप हमें रोक रहे हैं, तो वीडियो में बोलिए कि रोक रहे हैं. कल को यह न कहें कि हमने रोका नहीं. इसके बाद सोनम वांगचुक घूमने के लिए आगे बढ़ते हैं, और पुलिसकर्मी उन्हें रोकते हैं. इसके बाद सोनम वांगचुक बोलते हैं कि आप रोक रहे हैं, तो पुलिसकर्मी कहते हैं कि हां मैं रोक रहा हूं. मुझे आदेश मिला है. इसके बाद सोनम बोलते हैं कि यह हाउस अरेस्ट है. यह लोग मुझे रोक रहे हैं. आप हाउस अरेस्ट के तौर पर अंदर रहेंगे. बाहर नहीं आएंगे.
