Headlines

सोनिया गांधी की किताब पर अठावले का बड़ा बयान, ‘…तब शरद पवार की भूमिका से हम सहमत नहीं थे’


केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब बिलॉंगिंग टू द जर्नी ऑफ लव को लेकर बड़ा बयान दिया है. ये किताब लॉन्च होने के बाद से सुर्खियों में बनी हुई है. सोनिया गांधी ने इस किताब में कई बड़े खुलासे भी किए हैं. अठावले ने कहा है कि ‘विदेशी मूल के मुद्दे पर शरद पवार जी की भूमिका से हम सहमत नहीं थे.’

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा, ”भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान ने हर भारतीय नागरिक को चुनाव लड़ने और किसी भी पद तक पहुंचने का अधिकार दिया है. विदेशी मूल के मुद्दे पर शरद पवार जी की भूमिका से हम सहमत नहीं थे, और उस भूमिका से भारी नुकसान उन्हीं का हुआ.”

2004 में केंद्र में मंत्री पद नहीं मिला

उन्होंने आगे लिखा, ”कांग्रेस में रहते तो UPA के दूसरे कार्यकाल में वे प्रधानमंत्री बन सकते थे. फिर भी RPI की ताकत के लिए हम उनके साथ गए और 2004 में कांग्रेस गठबंधन से जीतने के बावजूद इसी कारण RPI को पहली बार केंद्र में मंत्री पद नहीं मिला. सोनिया गांधी जी ने अब यह भी माना है कि आपातकाल संविधान के विरुद्ध फैसला था और इंदिरा गांधी जी को बाद में इसका एहसास हुआ. यही सच्चाई है: देश संविधान से चलता है, किसी एक व्यक्ति की इच्छा से नहीं.”

बता दें इमरजेंसी को लेकर पहले भी रामदास अठावले सोनिया गांधी पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं. सोनिया गांधी ने बताया था कि इमरजेंसी लगाने को लेकर उनके परिवार में भी एकमत नहीं था.

ये भी पढ़ें: पहले से और हाईटेक होगी CRPF, कामिकेज ड्रोन सिस्टम लेने का प्लान, क्या है खासियत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *