असम में बुधवार (11 नंवबर) तड़के एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है, जिसमें गुवाहाटी के बाहरी इलाके डिगारू के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के सात डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार, मिजोरम से कोलकाता जा रही यह यात्री ट्रेन अपने इंजन (लोकोमोटिव) समेत पटरी से उतर गई.
#BREAKING | असम में ट्रेन हादसा, 7 बोगियां पटरी से उतरीं, रेलवे बोला- किसी की मौत नहीं @_poojaLive | https://t.co/SMm0dUypVm #ABPNews #AssamNews #RailwayUpdate #TrainDerailment #RailSafety https://t.co/ic4yJ2MbKD
— ABP News (@ABPNews) November 11, 2026
कैसे हुआ ये ट्रेन हादसा
इस हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है, जिनमें से कुछ के गंभीर रूप से घायल होने की आशंका है. पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के CPRO कपिनजल किशोर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को सुबह लगभग 06:54 बजे असम के दिगारू रेलवे स्टेशन पर जब ट्रेन संख्या 13125 कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस को किसी दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए रोका जा रहा था, तब लोको पायलट ट्रेन की स्पीड को कंट्रोल नहीं कर सके. इसकी वजह से ही कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई, जिसमें इंजन और 5 कोच पटरी से उतर गए.
कितने लोग हुए घायल
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बतााया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है. उन्होंने कहा कि यात्रियों को दूसरी ट्रेन से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है. CPRO कपिनजल किशोर शर्मा ने बताया कि राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं और महाप्रबंधक (जनरल मैनेजर) अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं.
नॉर्दर्न फ्रंटियर रेलवे (NFR) के मुताबिक हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. रेलवे की ओर से रिलीफ ट्रेन भी मौके पर भेज दी गई है. मौके पर पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय प्रशासन की टीम भी मौजूद है. यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम जारी है. CPRO शर्मा ने बताया कि ट्रेन के पटरी से उतरने की वजह से रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है. कई ट्रेनों को दूसरे रास्ते से डायवर्ट किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें
सरकारी AQI पर 500 का लिमिट क्यों? CPCB ने बयान जारी कर बताई वजह
