Headlines

स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो


MS Dhoni की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे मैदान पर खेल रहे हों या स्टैंड्स में दर्शकों के बीच बैठे हों, कैमरे की नजरें उन्हीं पर टिकी रहती हैं. इस बार भी बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान से माही का एक ऐसा ही दिल जीतने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान स्टैंड्स में बैठे धोनी ने कुछ ऐसा किया कि सोशल मीडिया पर लोग उनके इस अंदाज के एक बार फिर दीवाने हो गए हैं.

माही ने नन्हे फैन से मांगा पॉपकॉर्न

मैच के दौरान टीवी कैमरों की नजर जैसे ही वीआईपी स्टैंड्स पर पड़ी, वहां पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी बैठे नजर आए. उनके ठीक बगल में एक छोटा बच्चा बैठा था, जो मजे से पॉपकॉर्न खा रहा था. धोनी ने बेहद ही चुलबुले अंदाज में उस बच्चे से थोड़ा सा पॉपकॉर्न मांग लिया. माही के इस दोस्ताना और सरल व्यवहार को देखकर वह बच्चा भी बेहद खुश नजर आया. टीवी ब्रॉडकास्टर ने इस प्यारे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा “ये कहना गलत नहीं होगा कि इस बच्चे के पास अब तक की सबसे बेहतरीन कहानी है कि ‘अनुमान लगाओ मैं किसके बगल में बैठा था’.”

बर्थडे पर भी टीम को चीयर करने पहुंचे थे माही

भले ही एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन स्टेडियम में उनकी मौजूदगी का रोमांच आज भी वैसा ही है. इससे पहले 7 जुलाई को अपने जन्मदिन के खास मौके पर भी धोनी भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी-20 मैच को देखने पहुंचे थे. अपने पसंदीदा क्रिकेटर को अपने जन्मदिन पर टीम इंडिया की हौसलाअफजाई करते देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. मैदान के बाहर की यह छोटी और प्यारी सी नोकझोंक मैच से भी ज्यादा चर्चा का विषय बन गई है.

यह भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: बारिश से बचने के लिए छत पर चढ़ गया सांड, वीडियो देख घूम जाएगा माथा

सोशल मीडिया पर फैंस ने लुटाया प्यार

धोनी के इस सिंपल और डाउन-टू-अर्थ अंदाज को देखकर फैंस सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “इस बच्चे के लिए यह सीट जिंदगी भर का फ्लैक्स बन गई है.” वहीं टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के लंदन में समय बिताने के ट्रेंड को जोड़ते हुए एक और यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “क्या कोहली ने धोनी भाई को भी लंदन में रहने के लिए मना लिया है?” कुल मिलाकर, फैंस इस नन्हे बच्चे को दुनिया का सबसे खुशनसीब फैन मान रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इंसान है या बाहुबली… 100 किलो से ज्यादा वजन की बाइक कंधे पर उठाकर चल पड़ा युवक, वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *