Headlines

‘हजार बार प्रैक्टिस करते थे’, आमिर खान ने कैसे शूट किया था ‘पहला नशा’? फराह ने सुनाया किस्सा


बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित इन दिनों ‘कौन बनेगा कोरड़पति’ शो को होस्ट रहे हैं. जहां बिग बी इसके हिंदी संस्करण को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित इसके मराठी वर्जन को होस्ट कर रही हैं. हाल ही में माधुरी के शो पर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान पहुंचीं. इस दौरान फराह ने बताया कि आखिर आमिर खान को ‘पहला नशा’ सॉन्ग शूट करने में कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था.

हजार बार प्रैक्टिस करते थे आमिर खान

हाल ही में फराह खान, माधुरी दीक्षित मराठी केबीसी ‘कौन होणार करोड़पति’ में शामिल हुई थीं. इस दौरान फराह ने माधुरी के सामने पहला नाश गाने का जिक्र किया. बता दें कि ये गाना फराह के दिल के बेहद करीब है.क्योंकि इसके जरिए उन्होंने बॉलीवुड में अपने कोरियोग्राफी करियर की शुरुआत की थी.

फराह के मताबिक इस गाने की कोरियोग्राफी उनके लिए काफी मुश्किल रही और आमिर को भी इसे शूट करने में दिक्कतें आईं. क्योंकि गाने को स्लो मोशन में शूट किया गया था और आज से करीब साढ़े तीन दशक पहले ज्यादा  टेक्नोलॉजी उपलब्ध नहीं थी. सेट पर मॉनिटर भी नहीं होते थे. उनके मुताबिक टीम के लिए हर शॉट को तुरंत देखना और डिसीजन लेना मुश्किल था.

फराह के मुताबिक आमिर बार-बार हर शॉट की रिहर्सल करते थे. माधुरी दीक्षत के सामने उन्होंने कहा, ‘अच्छा हुआ कि वो आमिर थे. वो हजार बार प्रैक्टिस करते थे और हर बार परफेक्ट शॉट देते थे.’ उन्होंने कहा कि आमिर की मेहनत के चलते गाने के मुश्किल सीन भी शूट करने में आसानी हुई.

‘पहला नशा’ गाने के बारे में

पहला नशा गाने साल 1992 की फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ का है. इसे आमिर खान और आयशा जुल्का पर फिल्माया गया था. वहीं गाने को आवाज दी थी दिग्गज सिंगर उदित नारायण ने. जबकि फीमेल वॉइस साधना सरगम की  थी. ये रोमांटिक गाना आज भी लोगों को पसंद आता है. ‘जो जीता वही सिकंदर’ फिल्म की बात करें तो इसे मंसूर खान ने डायरेक्ट किया था. इस स्पोर्ट्स रोमंटिक मूवी में पूजा बेदी, दीपक तिजोरी, कुलभूषण खरबंदा और दीपक तिजोरी जैसे कलाकार भी थे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *