Headlines

इस गलती की वजह से सूख जाता है गेंदा, जानें माली वाला सीक्रेट


Marigold Plant Care Tips: अगर आप किचन गार्डनिंग करते हैं या आपको फूलों का शौक है तो आपने अपने घर में गेंदा जरूर लगाया होगा. गेंदे की खेती एक मुनाफे का सौदा भी है और फूलों की खेती करने वाले किसान इसे जरूर उगाते हैं. इस फूल की सबसे खास बात यह है कि इसकी मांग लगभग हर सीजन में बनी रहती है. पूजा-पाठ हो या शादी-ब्याह, गेंदा हर जगह इस्तेमाल होता है. 

गेंदे को उगाना जितना आसान है, उतना ही मुश्किल इसका ध्यान रखना भी होता है. अक्सर ऐसा होता है कि गमले में लगा अच्छा-खासा गेंदे का पौधा अचानक सूखने लगता है और जब तक कुछ समझ में आता है, तब तक पौधा पूरी तरह मुरझा चुका होता है. इसके पीछे आपकी कई गलतियां जिम्मेदार होती हैं. अगर आप भी गेंदे की खेती करते हैं या आपने अपनी बालकनी में इसका पेड़ लगाया है तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे गमले में अच्छे फूल आएं. 

गेंदे की खेती में होती हैं ये आम गलतियां

गार्डनिंग का शौक रखने वाले बहुत से लोगों को लगता है कि पौधों को पानी दो, तभी उनकी पैदावार बेहतर होगी. हालांकि, पहली गलती यहीं होती है. कई पौधे मात्र जरूरत भर पानी मांगते हैं, लेकिन हम गमले को पूरी तरह लबालब भर देते हैं. गेंदा भी इन्हीं पौधों में से एक है, जिसमें मिट्टी में नमी बनाए रखना ही पर्याप्त होता है. हालांकि, बहुत से लोग गेंदे के पौधे में जरूरत से ज्यादा पानी डाल देते हैं. ओवरवाटरिंग के चलते जड़ों में नमी बढ़ जाती है और उन्हें पर्याप्त मात्रा में सांस लेने का मौका नहीं मिलता, जिससे वह सूखने लगते हैं. 

यह भी पढ़ें: आपके शहर में कहां मिलेंगे रबी फसल के लिए बीज? यहां जान लें जवाब

पर्याप्त मात्रा में धूप की भी जरूरत

गेंदे के पौधे की खास बात यह होती है कि इन्हें पर्याप्त मात्रा में धूप की भी जरूरत होती है. कम धूप मिलने के कारण इसका पौधा सूखने लग जाता है. ऐसे में अगर आपने भी अपनी बालकनी या छत पर गेंदा लगाया है तो उसे पर्याप्त धूप दें. 

इन बातों का रखें ध्यान

गेंदे की खेती करने वालों को ध्यान रखना चाहिए कि जरूरत से ज्यादा पानी गेंदे की फसल के लिए नुकसानदायक होता है. मिट्टी में पानी जमने या ठंड में जड़ों की ग्रोथ धीमी हो जाती है, जिससे वह सड़ने लग जाती है. इसके अलावा पत्तों व फूलों पर पानी का स्प्रे करने से फंगस या कीड़े लगने का खतरा भी बढ़ जाता है. अगर गेंदे के पौधे में फूल सूख गए हैं तो उन्हें भी समय-समय पर हटा देना चाहिए. दरअसल, मुरझाए फूल पौधे की ऊर्जा खींचते रहते हैं, जिससे नई कलियां कम बनती हैं.

यह भी पढ़ें: घर में कैसे उगाएं पॉपकॉर्न वाली मक्का, कितने दिनों में मिलने लगेगा फल?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *