हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव पर मुस्लिम विरोधी होने का आरोप लगाया. एबीपी न्यूज के कार्यक्रम सदर्न राइजिंग समिट 2026 में उन्होंने बताया कि बीजेपी और सपा में से उनका असली दुश्मन कौन है. ओवैसी ने कहा कि जो संविधान की धज्जियां उड़ा रहा है वो उनका दुश्मन नंबर-1 है. उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव हिंदुत्व की राजनीति को अपना चुके हैं.
उन्होंने कहा, ‘एक सिक्के के दो पहलू हैं. एक तरफ बीजेपी है तो दूसरी तरफ ये लोग हैं जो हमें खत्म करना चाहते हैं. इनमें कोई फर्क नहीं है. ये सिर्फ दिखावे की मोहब्बत है. अखलाक किसके दौर में मारा गया. उनके घर पर मैं गया था. आप गए… नहीं गए आप. मेरा दुश्मन वो है जो संविधान का दुश्मन है.’
बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन! लाइव देखें : https://t.co/SHKBrs28BA #SouthernRisingSummit2026 #SouthernRisingSummit #ABPNews | @asadowaisi https://t.co/aZR4ppDf9h
— ABP News (@ABPNews) November 20, 2026
अखिलेश यादव को बताया मस्लिम विरोधी
उन्होंने कहा, ‘अखिलेश यादव ने आखिरी बार लफ्ज ए मुसलमान कब बोला था, जाकर पूछ लीजिए. एक डेढ़ साल पहले एक वीडियो आया था कि रोड पर मुसलमान नमाज पढ़ रहे थे वहां किसी पुलिस वाले ने उनको लात मार दी थी. अखिलेश यादव को इतनी तौफीक नहीं हई कि मुसलमान को किसी ने लात मारा तो वो लिख रहे थे कि लोग प्रार्थना कर रहे थे और लात मार दिए.’
ओवैसी ने कहा, ‘सपा हिंदुत्व को अपना चुकी है. उसका प्रूफ इतनी ही देता हूं कि जो इंडिया गठबंधन का कैंडिडेट झारखंड में बीजेपी को सपोर्ट वाले प्रत्याशी से हार गया, उनके बेटे को आप टिकट देते हैं, जो गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन का प्रेसिडेंट है. सार दुनिया जानती है कि गुजरात में पीएम मोदी और अमित शाह के पूछे बिना एक चिड़िया भी पर नहीं मारती. उनको आप राज्यसभा का टिकट देते हैं और हम पर सवाल उठाते हैं.’
उन्होंने कहा, ‘कभी अखिलेश यादव से पूछा कि उन्होंने 13 राज्यों में चुनाव लड़ा. आंध्र प्रदेश में जाकर लड़े. देश में 637 सीटों पर चुनाव लड़े. 114 विधानसभा जीते, जिसमें से 111 तो उत्तर प्रदेश में है.’
