Headlines

‘हथियारों से मुक्त होगा हमास’, ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा पट्टी में हमास और दूसरे हथियारबंद गुटों के पूरी तरह से निशस्त्रीकरण के लिए ऐतिहासिक समझौते का ऐलान किया है. ट्रंप का दावा है कि इस कदम से क्षेत्र में नए फिलिस्तीनी प्रशासन के गठन और इजरायली सेना की वापसी का रास्ता साफ होगा.

ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि यह समझौता बोर्ड ऑफ पीस ने किया है. यह एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जिसे गाजा में युद्ध के बाद शासन, पुनर्निर्माण और स्थिरता की देखरेख के लिए बनाया गया था. उन्होंने कहा कि आज बोर्ड ऑफ पीस ने गाजा में हमास और अन्य सभी हथियारबंद गुटों के पूर्ण निशस्त्रीकरण के लिए एक ऐतिहासिक समझौता किया है. 

इस समझौते के टिकने को लेकर भी इसलिए संशय है क्योंकि एक इजरायली अधिकारी ने रॉयटर्स से कहा कि प्रस्तावित शर्तें संतोषजनक नहीं हैं. अधिकारी ने कहा कि इजरायल किसी भी प्रक्रिया के लिए पहली की शर्त के तौर पर हमास के पूरी तरह से निशस्त्रीकरण की मांग करता है, जिसमें गाजा से हथियार हटाना और उस इलाके को पूरी तरह से सैन्य-मुक्त करना शामिल है.

हमास के करीबी का बयान
इस पर हमास की ओर से भी तुरंत कोई रिएक्शन नहीं आया है. हालांकि हमास के करीबी एक राजनयिक ने कहा कि समझौते की प्रगति इजरायल की प्रतिक्रिया से परखी जाएगी और यह देखा जाएगा कि क्या इससे किसी व्यापक समझौते की संभावना बनती है. ये पूरा मामला गाजा पट्टी में जारी हिंसा के बीच सामने आया है. फिलिस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल थे.

ट्रंप ने क्या कहा
इस बीच ट्रंप ने भरोसा दिलाया है कि इस समझौते से इजरायल को वह सुरक्षा मिलेगी जिसके वह हकदार हैं और गाजा का इस्तेमाल अब आतंकी हमलों के अड्डे के तौर पर नहीं किया जाएगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि यह समझौता चरणों में लागू किया जाएगा, जिसके तहत इजरायली सेना धीरे-धीरे उस इलाके से हटेगी और इंटरनेशनल स्टेबलाइजेशन फोर्स एक नई फिलिस्तीनी पुलिस फोर्स के साथ मिलकर गाजा पट्टी की जिम्मेदारी संभालेगी.

ये भी पढ़ें

क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *