Headlines

‘हनुमान अंश’ की टीम ने की CM योगी से मुलाकात, दिखाई नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म


संत नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ हर दिन कोई न कोई रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस पर बना रही है और तोड़ रही है. फिल्म को पूरे देश से काफी प्यार मिल रहा है. आम फैंस के साथ अब इस फिल्म को बॉलीवुड सेलेब्स और अन्य मशहूर हस्तियां भी देख रही है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ये फिल्म देख ली है और उन्होंने लखनऊ में फिल्म की टीम से मुलाकात भी की.

‘हनुमान अंश’ की टीम ने की CM योगी से मुलाकात

सीएम योगी ने अपने बिजी शेड्यूल के बीच हनुमान अंश की टीम से मुलाकात के लिए वक्त निकाला. हनुमान अंश की टीम से सीएम योगी की मुलाकात मंगलवार, 8 सितंबर को लखनऊ में हुई. मुलाकात के बाद डायरेक्टर ने बताया कि सीएम संग उनकी मीटिंग कैसी रही और उन्होंने क्या कहा?

ये भी पढ़ें: 20 साल बाद बनेगी अभिषेक-रानी की जोड़ी? ‘किंग’ में काम करने पर आया बड़ा अपडेट

सीएम योगी ने देखें गोरखनाथ जी की पंक्तियों वाले अहम सीन

हनुमान अंश के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी, एक्ट्रेस पूर्णिमा तिवारी और फिल्म में नीम करौली बाबा का किरदार निभाने वाले शोभिनव सत्या ने सीएम योगी से मुलाकात की थी. इसके बाद एबीपी न्यूज से बात करते हुए डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि सीएम ने गोरखनाथ जी की पंक्तियों वाले अहम सीन देखे हैं और उन्हें सराहा.

विशाल चतुर्वेदी ने कहा, ‘हमने मंत्री जी को फिल्म का वो हिस्सा दिखाया जो भारतीय सभ्यता और परंपरा के केंद्र में है. कैसे बालक रूप में महाराज जी अपना घर छोड़कर यात्रा पर निकलते हैं और देश भर में अलग-अलग जगह पर रुकते हुए राजकोट पहुंचते हैं और उनका हनुमान जी के साथ साक्षात्कार होता है.’

सीएम योगी ने की सीन की तारीफ

विशाल ने आगे कहा, ‘महाराज जी को बचपन में ही ज्ञान न होते हुए भी सारा ज्ञान था, इस बारे में वो सीन है. ये सीन हमने दिखाया और योगी जी भी एक संत है वो संत का जीवन यापन करते हैं. उस सीन में गुरु गोरखनाथ जी की कुछ पंक्तियां है जो 11वीं शताब्दी में अवधि में लिखी गई थी. इस बारे में हमने उनसे बातचीत की और उन्होंने इसे सराहा.’

2 करोड़ में बनी फिल्म, कमा लिए 132 करोड़

हनुमान अंश 7 अगस्त को रिलीज हुई थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक मूवी ने शुरुआती 15 दिनों के भीतर सिर्फ डेढ़ करोड़ रुपये ही कमाए थे. हालांकि फिल्म अब 32 दिनों में (6 सितंबर तक) 132 करोड़ रुपये कमा चुकी है, जबकि इसका बजट सिर्फ 2 करोड़ रुपये है.

ये भी पढ़ें: 10 की उम्र में शुरू किया गाना, 16 की उम्र में भागकर की शादी, किस्से आशा भोसले के



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *