Headlines

‘हनुमान अंश’ ने ‘टॉक्सिक’ समेत 4 फिल्मों को पछाड़ा, बनी अगस्त की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म


Box office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का खूब बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है. 1.8 सकरोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड्स तो बनाए साथ ही कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को भी ध्वस्त कर दिया. ऐसे में आपको अगस्त महीने की रिपोर्ट के बारे में बात रहे हैं, जिसमें ये नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म रही और इसने 4 बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है. 

दरअसल, ओरमैक्स ने अगस्त महीने की टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की रिपोर्ट जारी की है. इस लिस्ट में ‘हनुमान अंश’ नंबर 1 पर रही और बाकी फिल्में इससे पीछे रहीं. चलिए बताते हैं अगस्त महीने की टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों के बारे में…

‘हनुमान अंश’

ओरमैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर कमाई जारी है. अब भी इसकी कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. ऐसे में ये अगस्त महीने की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म रही थी. फिल्म का 365 करोड़ (लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस प्रोजेक्शन) का कलेक्शन आंका जा रहा है.

preview

‘टॉक्सिक’

फिल्म ‘टॉक्सिक’ का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. ओरमैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म अगस्त महीने की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म रही. इसने 349 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को लेकर शुरुआत में काफी बज था और इसने ओपनिंग डे पर ही 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया था लेकिन बाद में इसे नेगेटिव रिव्यू मिले, जिसका फिल्म की कमाई पर बुरा असर पड़ा और ये बजट भी नहीं वसूल पाई.

preview

‘इरुमुडी’

रवि तेजा की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘इरुमुडी’ का भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने के लिए मिला है. मूवी ने अच्छा खासा कलेक्शन किया और तेलुगु में कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया. ऐसे में ओरमैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, ये अगस्त महीने की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म रही थी. फिल्म ने 220 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. 

preview

बेथलेहम कुडुंबा यूनिट

मलयालम की रोमांटिक फिल्म ‘बेथलेहम कुडुंबा यूनिट’ अगस्त महीने की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म है, जिसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. ओरमैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का इंडिया नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 185 करोड़ रहा. आपको बता दें कि ये ग्लोबली 2026 की मलयालम की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है.

preview

‘आवारापन 2’

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. ये इस साल 2026 की तीसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म भी साबित हुई थी. कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने 246.93% प्रॉफिट कमाया था. ऐसे में अब ओरमैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म अगस्त महीने की पांचवी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म रही थी. इसका इंडिया नेट कलेक्शन 178 करोड़ रहा.

preview





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *