Headlines

‘हमने पूरी कोशिश की है कि…’, बंगाल चुनाव के नतीजों के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है. शुरुआती रुझानों में बीजेपी को पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के संकेत मिल रहे हैं. काउंटिंग के बीच राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने इलेक्शन को निष्पक्ष कराने के लिए पूरी कोशिश की है. उन्होंने यह भी संकेत दिए कि आने वाले समय में बंगाल में एक चरण में ही चुनाव कराया जा सकता है.

क्या बोले बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी?

पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा, ‘हमने पूरी कोशिश की है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से चुनाव हो, हमने कानून-व्यवस्था को बनाए रखने की पूरी कोशिश की है. हमने पूरी कोशिश है कि लोग निर्भय होकर मतदान कर पाएं. लोगों ने इस चुनाव को पर्व की तरह मनाया है. हम एक चरण में चुनाव कराने के लिए भी तैयार थे, लेकिन बहुत सारे कारकों को ध्यान में रखा जाता है. हो सकता है आने वाले समय में पश्चिम बंगाल में एक चरण में भी चुनाव हो. जो भी नियम, कायदे, कानून में होगा उसका पालन किया जाएगा.’

रुझानों में बीजेपी को बंपर बढ़त

पश्चिम बंगाल में मतगणना के शुरुआती घंटों में बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. 12 बजे तक के रुझानों में भाजपा 190 से ज्यादा सीटों पर बढ़त हासिल कर चुकी है. वहीं, भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी पछाड़ चुके हैं. चुनाव आयोग ने सुबह 10.30 बजे तक 102 विधानसभा सीटों के रुझान सार्वजनिक किए हैं. रुझानों में भाजपा ने 63 विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाई, जबकि तृणमूल कांग्रेस सिर्फ 37 सीटों पर आगे है. भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पिछड़ गई हैं. 

पश्चिम बंगाल में सोमवार को विधानसभा की 294 सीटों में से 293 सीटों की मतगणना हो रही है, राज्य में दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ.

Election Results 2026 LIVE: केरल में लेफ्ट का किला ढहा, बंगाल में TMC का फूल मुरझाया, शाम को BJP मुख्यालय जाएंगे PM मोदी

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *