Headlines

हरभजन सिंह को बड़ा झटका, पंजाब सरकार ने वापस ली Z+ सुरक्षा, घर के बाहर से हटाए सुरक्षाकर्मी


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह को पंजाब सरकार की ओर से बड़ा झटका लगा है. पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ले ली है. हरभजन सिंह के पीए ने उनकी सुरक्षा वापस लिए जाने की जानकारी दी है.

हरभजन सिंह के पीए मनदीप सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार ने पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद की सुरक्षा वापस ले ली है. राज्य सरकार के इस फैसले के बाद हरभजन सिंह के जालंधर स्थित घर के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी हटा लिए गए हैं. बता दें कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने यह फैसला हरभजन के पार्टी छोड़ बीजेपी में जाने के बाद लिया है.

‘पंजाबियों के साथ हमने गद्दारी…’, CM मान द्वारा गद्दार कहे जाने पर विक्रमजीत साहनी का जवाब

आम आदमी छोड़ बीजेपी में हुए शामिल

हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब से राज्यसभा में भेजा था. हाल ही में राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने आम आदमी पार्टी छोड़ बीजेपी का दामन थामा है. चड्डा ने कहा था कि उनके साथ बीजेपी में शामिल होने वाले उनके सहित 7 राज्यसभा सांसद हैं. ये सभी सांसद आप के हैं. इन 7 सांसदों में उन्होंने हरभजन सिंह का नाम भी लिया था.

राघव चड्डा द्वारा हरभजन सिंह के आप छोड़ने और बीजेपी ज्वाइन करने के दावों के बीच पंजाब सरकार ने पूर्व स्टार क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद की सुरक्षा वापस ले ली है. हरभजन को पंजाब सरकार से जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई थी. अब फिलहाल सरकार ने उनसे जेड प्लस सुरक्षा वापस ले ली है.

आम आदमी पार्टी में आक्रोश

राघव चड्डा के साथ 7 सांसदों के आप छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने की खबर आने के बाद आम आदमी पार्टी बौखला गई है. पार्टी के शीर्ष नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राघव चड्डा, हरभजन सिंह और अन्य सांसदों पर हमला बोला है. कार्यकर्ता भी हमलावर हैं.

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को हरभजन सिंह, अशोक मित्तल और राजिंदर गुप्ता के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था. हरभजन सिंह के घर के बाहर की चारदीवारी पर आप कार्यकर्ताओं ने ‘स्प्रे पेंट’ से ‘गद्दार’ लिखा था. आप छोड़ने वाले अन्य कई सांसदों के घरों पर भी अपशब्द लिखे गए थे. इस पूरे प्रकरण पर हरभजन सिंह ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है.

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुल्लू से गैंगस्टर हरप्रीत समेत 7 लोग गिरफ्तार, घेराबंदी कर दबोचा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *