बिहार में नई सरकार के गठन के बाद कैबिनेट विस्तार (Cabinet Expansion) का इंतजार है. कैबिनेट विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा होगा और मंत्री बनाए जाएंगे. उम्मीद है कि नीतीश सरकार में जो मंत्री थे उनमें से ज्यादातर फिर से रिपीट किए जाएंगे. सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर कैबिनेट का विस्तार कब तक होगा? इस बीच जेडीयू के नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Choudhary) की प्रतिक्रिया आई है.
विजय कुमार चौधरी से इसको लेकर आज (रविवार) पत्रकारों ने सवाल किया. उन्होंने इस पर कहा, “मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा.” उन्होंने कोई सटीक तारीख नहीं बताई. दूसरी ओर उन्होंने नीतीश कुमार के बेटे निशांत को लेकर बड़ी बात कही. एक सवाल पर कहा कि निशांत कुमार पार्टी में सक्रिय हो गए हैं, वे पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं. पार्टी के सभी नेता, कार्यकर्ता चाहते हैं कि वे पार्टी में और सक्रिय भूमिका में आएं.”
तेजस्वी यादव पर किया हमला
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बयान पर हमला किया है. पत्रकारों ने कहा कि जो काम तेजस्वी यादव बिहार में कर रहे थे वही बंगाल में कर रहे हैं. इस पर कहा, “उनसे क्या उम्मीद थी कि वे कहीं जाकर बदल जाएंगे? हमें तो उनसे कोई उम्मीद नहीं है…”
यह भी पढ़ें- ‘आम आदमी पार्टी ने जो पाप…’, BJP का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, कर दी ‘शीशमहल’ की बात
कहा गया कि तेजस्वी ने बंगाल में कहा है, “बिहार में प्रधानमंत्री आए थे तो सत्तू याद आ रहा था और बंगाल में आए तो झाल मूढ़ी…”, इस पर विजय चौधरी ने तंज कसते हुए जवाब दिया कि, “प्रधानमंत्री तमिलनाडु नहीं गए, नहीं वहां डोसा खा लेते…”
दूसरी ओर नीतीश कुमार सीएम पद छोड़ने के बाद आज (रविवार) पहली बार पार्टी दफ्तर पहुंचे. बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा, “आज पूर्व मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) भामाशाह जी की जयंती के अवसर पर जो पार्टी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया था उसमें भाग लेने आए थे… यह पहला कार्यक्रम नहीं है. पूर्व मुख्यमंत्री अनेक अवसरों पर पार्टी दफ्तर आते रहते हैं और कार्यकर्ताओं से मिलते रहते हैं, इससे कार्यकर्ताओं में भी उत्साहवर्धन होता है.”
यह भी पढ़ें- US Firing: ट्रंप की मौजूदगी में फायरिंग के बीच RJD की पहली प्रतिक्रिया, ‘यह ताज्जुब वाली बात है कि…’
