हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने सभी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. भीषण गर्मी और लू को देखते हुए बच्चों की छुट्टियां 25 मई से शुरू हो जाएंगी और 30 जून तक चलेंगी. आमतौर पर हरियाणा में छुट्टियां 1 जून से शुरू होती हैं.
जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है. यहां का औसतन अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गय है. इससे पहले साल 2024 में भी ऐसी ही गर्मी पड़ने की वजह से सरकार ने छुट्टियां 28 मई से 30 जून तक कर दी थीं. ये ऐलान सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए किया गया है.
यह भी पढ़ें: Panipat News: पानीपत में दिनदहाड़े लूट, ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने 72 साल की महिला की गोल्ड चेन छीनी
स्कूलों के समय में बदलाव भी
वहीं, शनिवार (23 मई) तक स्कूलों में क्लासेस चल रही हैं. हालांकि, गर्मी को देखते हुए क्लास के समय में बदलाव किया गया है. कक्षाएं सुबह 7.00 बजे से लेकर दोपहर 12.00 बजे तक चलेंगी. 23 मई के बाद सभी स्कूल जून तक बंद हो जाएंगे.
हरियाणा में कैसा है मौसम?
बता दें, पंजाब और हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी का असर गुरुवार (21 मई) को भी बरकरार रहा. हरियाणा के सिरसा में पारा 45.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. कई अन्य हिस्सों में भी लू का प्रकोप जारी रहा और तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया गया. हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में भी भीषण गर्मी का दौर जारी रहा और अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था.
हरियाणा में रोहतक का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा. अंबाला में तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 44.3 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भिवानी में भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि गुरुग्राम में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.
यह भी पढ़ें: Panipat News: राक्सेड़ा में रेत भरे डंपर की टक्कर से गर्भवती महिला की मौके पर मौत, ग्रामीणों में भारी रोष
