Headlines

‘हार के बाद EVM और EC पर…’, राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह


उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता बृजभूषण शरण सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया है. पूर्व सांसद ने कहा कि हार के बाद ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हैं.

विपक्ष के आरोपों पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि ये ईवीएम को लेकर के सवाल उठाते हैं. पूर्व सांसद ने कहा कि 2014 से लगातार जब ये पहले देश का चुनाव हारे, फिर एक-एक करके इनके प्रदेश में जो किले थे सब ढहने लगे. जब इनके पास छिपने का कोई रास्ता नहीं मिलता है, तो इनका ठीकरा ईवीएम पर फूटता है और कभी चुनाव आयोग पर फूटता है. बृजभूषण शरण सिंह ने दावा किया है कि बैलेट पेपर से चुनाव में जंगलराज होता था.

अमरोहाः MLA महबूब अली के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, CEC के इस्तीफे की मांग

‘जब हारने लगे तो EVM पर उठाने लगे सवाल’

EVM से चुनाव को लेकर हो रही बयानबाजी पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा “ईवीएम से चुनाव 2014 से तो हो नहीं, इसके पहले से हो रहा है. इसके पहले से आपके प्रधानमंत्री बने, आपके मुख्यमंत्री बने हैं. अब जब से आप हारना शुरू किए, तब से आप ये सवाल उठाना शुरू किए.” पूर्व सांसद ने यह भी कहा कि “आज इसके अलावा इनके पास कोई सब्जेक्ट ही नहीं है.” 

CEC के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन पर क्या कहा?

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन पूर्व सांसद ने कहा, “आज आप ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं, यहां से बम्बई तक मोर्चा खोले हुए हैं. फिर नवीन चावला कौन थे? उनके साथ आपका क्या रिश्ता था? एमएस गिल कौन थे? उनके साथ आपका रिश्ता क्या था? तो ये सवाल उठाने का हक इनको नहीं है.”

विपक्ष पर बोला तीखा हमला

विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि, “ये पुनः वही वापसी चाहते हैं कि कुछ लोग गरीबों का हक मारें, कुछ दबंग लोग इकट्ठा हो जाएं और पूरे गांव का वोट डाल दें. ये यही चाहते हैं.” पूर्व सांसद ने दावा किया कि “जब निष्पक्ष चुनाव होगा, तब ये जीतेंगे नहीं, तो ये सवाल उठाएंगे, ये सवाल उठा रहे हैं.”

उत्तराखंड: पूर्व CM हरीश रावत से कांग्रेस नेतृत्व नाराज, कहा- ‘पार्टी को बिना बताए…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *