Headlines

हिना खान: Tv पर किया राज, कैंसर से लड़ रहीं जंग, 13 साल के अफेयर के बाद हिंदू BF से की थी शादी


छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा हिना खान आज 39 साल की हो चुकी हैं. टीवी में अपनी दमदार एक्टिंग से गहरी छाप छोड़ने वाली हिना खान घर-घर में पॉपुलर हुई हैं. अपनी एक्टिंग के अलावा वो अपनी पर्सनल लाइफ से भी काफी सुर्खियों में रहीं. मुस्लिम होते हुए उन्होंने हिंदू धर्म में शादी की थी. एक्ट्रेस ने शादी से पहले अपने पति रॉकी जायसवाल को करीब 13 साल तक डेट किया था.

मुस्लिम परिवार में हुआ जन्म

हिना खान का जन्म श्रीनगर में 2 अक्टूबर 1987 को हुआ था. एक्ट्रेस आज अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. उनकी मां का नाम रुकसाना खान और पिता का नाम असलम खान है. हिना ने गुरुग्राम से एमबीए की पढ़ाई की थी और फिर कॉल सेंटर जॉब भी की. 

ये भी पढ़ें: 7 साल की उम्र में छोड़ा घर, AAFF में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतने वाले पहले इंडियन एक्टर थे शिवाजी गणेशन

2009 में डेब्यू, फिर किया टीवी पर राज

बता दें कि हिना एक शानदार सिंगर भी हैं. वो साल 2008 में चर्चित रियलिटी शो इंडिय आइडल में नजर आई थीं और टॉप-30 तक का सफर तय किया था. साल 2008 में ही उन्होंने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो का ऑडिशन दिया था और उनका सेलेक्शन हो गया था.

हिना खान: Tv पर किया राज, कैंसर से लड़ रहीं जंग, 13 साल के अफेयर के बाद हिंदू BF से की थी शादी

साल 2009 में शुरू हुए इस शो के साथ हिना खान साल 2017 तक बनी रहीं. अक्षरा के किरदार से उन्हें घर-घर में लोकप्रियता मिली. इसके बाद उन्होंने ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में कोमोलिका का किरदार निभाया था.

रॉकी जायसवाल को 13 सालों तक किया डेट

जहां ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में हिना ने लीड रोल निभाया तो वहीं रॉकी जायसवाल इसके सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर थे. एक ही शो के लिए काम करते वक्त दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती गहरी होती चली गई. साल 2012 के दौरान दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया.

हिना खान: Tv पर किया राज, कैंसर से लड़ रहीं जंग, 13 साल के अफेयर के बाद हिंदू BF से की थी शादी

हिना ‘बिग बॉस 11’ (2017-2018) का भी हिस्सा रहीं. शो में रॉकी उनसे मिलने आए थे और उन्होंने नेशनल टीवी पर उन्हें प्रपोज किया था. तभी दोनों के रिश्ते पर मुहर लग गई थी. 2012 से शुरू हुआ रिश्ता 13 साल बाद साल 2025 में शादी में तब्दील हो गया. हिना और रॉकी ने 4 जून 2025 को कोर्ट मैरिज की थी.

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्टर से 1 साल में ही टूटी शादी, फिर दूसरी बार बसाया घर, अब कहां हैं श्रद्धा निगम?

हिना खान: Tv पर किया राज, कैंसर से लड़ रहीं जंग, 13 साल के अफेयर के बाद हिंदू BF से की थी शादी

कैंसर से उबर रही हैं हिना

बता दें कि हिना खान को जून 2024 में स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर होने का पता चला था. एक्ट्रेस कीमोथेरेपी और सर्जरी से गुजर चुकी हैं और अब वो बिल्कुल ठीक हैं. हालांकि एक्ट्रेस अभी कैंसर फ्री नहीं हुई हैं. उनका इलाज जारी है.

हिना खान: Tv पर किया राज, कैंसर से लड़ रहीं जंग, 13 साल के अफेयर के बाद हिंदू BF से की थी शादी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *